1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. विटामिन D की कमी से हो सकती हैं ये परेशानियां, स्वामी रामदेव से जानिए कारगर योगाभ्यास और आयुर्वेदिक नुस्खे

विटामिन D की कमी से हो सकती हैं ये परेशानियां, स्वामी रामदेव से जानिए कारगर योगाभ्यास और आयुर्वेदिक नुस्खे

 Written By: India TV Health Desk
 Published : Feb 26, 2022 09:56 am IST,  Updated : Feb 26, 2022 09:56 am IST

स्वामी रामदेव से जानिए सनलाइट से कैसे हम अपनी बॉडी को स्वस्थ रख सकते हैं। साथ ही योग और आयुर्वेद से किस तरह से तमाम रोगों से छुटकारा पा सकते हैं।

swami ramdev - India TV Hindi
Swami Ramdev Image Source : INDIA TV

सूरज की रोशनी और एनर्जी का सबसे बड़ा सोर्स है। कंट्रोल्ड वे में आज पूरी दुनिया सनलाइट का सही इस्तेमाल कर। बिजली से लेकर एनर्जी की तमाम जरूरते पूरी करता है। सेहत के लिहाज से भी सूरज की रोशनी हम सब के लिए जीवनदायिनी है। लेकिन तब जब सही वक्त पर ली जाए सही तरीके से शरीर में सही मात्रा जाए।

स्वामी रामदेव से जानिए सनलाइट से कैसे हम अपनी बॉडी को स्वस्थ रख सकते हैं। साथ ही योग और आयुर्वेद से किस तरह से तमाम रोगों से छुटकारा पा सकते हैं।

विटामिन-डी की कमी से होने वाली बीमारियां:

  1. डिप्रेशन
  2. डिमेंशिया
  3. फेफड़ों की बीमारी
  4. हड्डी के रोग
  5. डायबिटीज
  6. कैंसर 

12 आसन का सूर्य नमस्कार:

प्रणाम मुद्रा

  1. हस्त उत्तानासन
  2. पाद हस्तासन
  3. अश्व संचालन आसन
  4. पर्वतासन
  5. अष्टांग नमस्कार
  6. भुजंगासन
  7. पर्वतासन

योग से खुद को बनाएं निरोग:

भुजंगासन के फायदे:

  • रीढ़ की हड्डी मजबूत होती है। 
  • पेट से जुड़े रोगों में कारगर है। 
  • मोटापा कम करने में मदद करता है।
  • फेफड़े, कंधे और सीने को स्ट्रेच करता है।

शीर्षासन के फायदे:

  • ब्रेन से जुड़ी बीमारियां ठीक होती हैं। 
  • बच्चों का दिमाग तेज होता है। 
  • आंखों की रोशनी बढ़ती है। 
  • मेंटल पीस और मेमोरी पावर बढ़ती है।
  • डायबिटीज कंट्रोल होता है। 

हाई बीपी के कारण हो सकता है हार्ट अटैक और ब्रेन हैमरेज, स्वामी रामदेव से जानिए हाइपरटेंशन का इलाज

उष्ट्रासन के फायदे:

  • ब्लड शुगर को कम करने में कारगर है। 
  • किडनी को स्वस्थ बनाता है। 
  • शरीर का पॉश्चर सुधरता है। 
  • पाचन प्रणाली ठीक होती है। 
  • टखने के दर्द को दूर भगाता है। 
  • हार्ट से जुड़ी बीमारियां ठीक होती हैं। 

सूक्ष्म व्यायाम के फायदे:

  • हार्ट को मजबूत बनाता है। 
  • शरीर पूरा दिन चुस्त रहता है।
  • शरीर में थकान नहीं होती है। 
  • ऊर्जा और स्फूर्ति का संचार होता है। 
  • बॉडी को एक्टिव करता है। 
  • शरीर में कई तरह के दर्द से राहत मिलती है। 
  • ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करता है। 
  • मसल्स को मजबूत बनाता है।
  • लिवर की बीमारियों से बचाता है। 

पेट को मजबूत बनाएं:

  • दूधी घास, संजीवनी घास का रस रोज पिएं। 
  • सौंफ, जीरा, धनिया, मेथी, अजवाइन से कमी पूरी।
  • आंवला और एलोवेरा का जूस पीना फायदेमंद है। 
  • त्रिफला शरीर की कई डेफिशिएंसी दूर करता है। 
  • व्हीटग्रास, एलोवेरा, लौकी के जूस में कई मिनरल्स होते हैं। 

डेफिशियेंसी से बचें:

  • खाना चबा-चबाकर खाएं। 
  • खाना ना ज्यादा खाएं और ना ही कम। 
  • खाने के एक घंटे के बाद पानी पिएं। 
  • सुबह में दही और दोपहर में छाछ पिएं।
  • रात में खाने के 1 घंटे बाद दूध पिएं। 
  • दूध के साथ नमकीन चीजें ना खाएं।
  • रात में दही और छाछ बिल्कुल ना लें। 
  • पहले सलाद और फर फिर भोजन करें। 
  • हरी चीजों का सेवन बिना पकाए करें। 
  • आंवला का रस ताजा निकालकर पिएं। 

पाचन में घरेलू उपाय:

  • गुलकंद को शहद में कूटकर खाएं। 
  • मिश्री में कुटा हुआ गुलकंद ना खाएं। 
  • एलोवेरा की बर्फी और खीर फायदेमंद। 

सही पाचन कैसे हो:

  • त्रिफला का नियमित सेवन करें। 
  • सनायपत्ती कभी ना खाएं। आंत डैमेज करती है।
  • सनायपत्ती से कोलाइटिस की बीमारी होती है।
  • आंवला और एलोवेरा का जूस सुबह-शाम लें। 
  • पाचन के लिए लौकी का जूस रोज पिएं।
  • कब्ज में गोधन अर्क बेहद कारगर है। 
  • अभयारिष्ट के सेवन से कब्ज दूर होता है।
  • हरितकी चूसने से भी कब्ज में फायदा होगा।
  • अतिबला का पौधा परमानेंट कब्ज ठीक करता है। 

प्राणायाम से शरीर रहेगा निरोग:

  1. अनुलोम विलोम
  2. कपालभाति
  3. भस्त्रिका
  4. भ्रामरी
  5. उज्जायी
  6. उद्गीथ
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।