1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. घटाना चाहते हैं वजन, तो रोजना इतनी देर वॉक करें, जल्दी बर्न होने लगेगी शरीर में जमा चर्बी

घटाना चाहते हैं वजन, तो रोजना इतनी देर वॉक करें, जल्दी बर्न होने लगेगी शरीर में जमा चर्बी

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Dec 09, 2024 06:30 am IST,  Updated : Dec 09, 2024 06:30 am IST

क्या आप भी अपनी वेट लॉस जर्नी को आसान बनाना चाहते हैं? अगर हां, तो आपको अपने डेली रूटीन में वॉक को शामिल कर लेना चाहिए।

How to lose weight?- India TV Hindi
How to lose weight? Image Source : PEXELS

क्या आप जानते हैं कि हर रोज पैदल चलना आपकी सेहत के लिए कितना ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है? आयुर्वेद के मुताबिक हर रोज सुबह-सुबह वॉक करना आपकी सेहत के लिए वरदान साबित हो सकता है। अगर आप अपने बढ़ते हुए वेट पर काबू पाना चाहते हैं, तो आपको रोजाना अपने दिन की शुरुआत वॉक से करनी चाहिए। आइए वॉकिंग के कुछ कमाल के हेल्थ बेनिफिट्स के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।

वेट लॉस के लिए फायदेमंद वॉक करना

अगर आप अपने शरीर में जमा एक्स्ट्रा चर्बी से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो रोज सुबह वॉक करना शुरू कर दीजिए। एक्सपर्ट्स के मुताबिक वजन घटाने के लिए हर रोज 30 से 45 मिनट की वॉक करनी चाहिए। रोजाना लगभग आधे घंटे की ब्रिस्क वॉक करने से आप अपनी वेट लॉस जर्नी को काफी हद तक आसान बना सकते हैं।

गौर करने वाली बात

ध्यान रहे कि आपको पहले ही दिन इतनी देर तक लगातार वॉक नहीं करनी है वरना आपको लेने के देने भी पड़ सकते हैं। 15 मिनट की मॉर्निंग वॉक से शुरुआत कीजिए और फिर धीरे-धीरे अपने टारगेट को बढ़ाइए। महज एक महीने के अंदर आपको खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर दिखाई देने लगेगा। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए एक भी दिन वॉक करने के नियम को न तोड़ें।

मिलेंगे एक से बढ़कर एक फायदे

वॉक करने से आपकी बॉडी के मेटाबॉलिज्म को काफी हद तक बूस्ट किया जा सकता है। मॉर्निंग वॉक आपके दिमाग को रिलैक्स महसूस करवाती है। इसके अलावा वॉक कर आप दिल से जुड़ी बीमारियों के खतरे को भी कम कर सकते हैं। डायबिटीज पेशेंट्स को भी वॉक करने की सलाह दी जाती है। ब्लड प्रेशर पर काबू पाने के लिए भी आप रोजाना वॉक कर सकते हैं।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।