1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. सुबह इस समय नंगे पांव घास पर चलने से मिलते हैं कई गजब के फायदे? जानें कितनी देर करना है चाहिए वॉक

सुबह इस समय नंगे पांव घास पर चलने से मिलते हैं कई गजब के फायदे? जानें कितनी देर करना है चाहिए वॉक

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Jun 09, 2025 08:54 am IST,  Updated : Jun 09, 2025 08:55 am IST

अगर आप सुबह के समय ओस से भीगी घास पर नंगे पांव चलते हैं तो इससे सिर्फ एक सुकून नहीं मिलेगा बल्कि सेहत को भी कई फायदे मिलते हैं।

सुबह नंगे पांव घास मिलते हैं कई गजब के फायदे- India TV Hindi
सुबह नंगे पांव घास मिलते हैं कई गजब के फायदे Image Source : SOCIAL

सुबह का समय ध्यान और शारीरिक गतिविधियों के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। अगर आप सुबह के समय ओस से भीगी घास पर नंगे पांव चलते हैं तो इससे सिर्फ एक सुकून नहीं मिलेगा बल्कि सेहत को भी कई फायदे मिलते हैं। चलिए, जानते हैं सुबह के समय गजब के फायदे और कितनी देर चलना चाहिए? 

सुबह नंगे पांव घास पर चलने के गजब के फायदे:

  • तेज होती है नज़र: पैरों के तलवों में कुछ एक्यूप्रेशर बिंदु होते हैं जो आंखों से जुड़े होते हैं। घास पर चलने से इन बिंदुओं पर दबाव पड़ता है, जिससे आंखों की मांसपेशियों को आराम मिलता है और रक्त संचार बेहतर होता है। साथ ही, हरे रंग को देखने से भी आंखों को सुकून मिलता है।

  • तनाव होता है कम नींद आती है बेहतर: सुबह नंगे पांव चलने से स्ट्रेस हार्मोन का स्तर कम होता है जिससे आप रिलैक्स महसूस करते हैं और इस वजह से नींद भी बेहतर आती है। साथ ही नंगे पांव घास पर चलने से नींद की गुणवत्ता में सुधार होता है।

  • रक्त संचार में सुधार: नंगे पांव चलने से पैरों की नसों में रक्त का संचार बेहतर होता है, जिससे पूरे शरीर में ऑक्सीजन और पोषक तत्वों का प्रवाह ठीक से होता है। यह पैरों में दर्द, सुन्नता और अकड़न जैसी समस्याओं को भी दूर कर सकता है।

  • इम्यूनिटी मजबूत करे: नियमित रूप से नंगे पांव चलने से शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत होती है, जिससे आप बीमारियों से लड़ने में अधिक सक्षम होते हैं।

  • विटामिन डी मिलता है: सुबह की हल्की धूप में चलने से शरीर को प्राकृतिक रूप से विटामिन डी मिलता है, जो हड्डियों के स्वास्थ्य, इम्यूनिटी और मूड के लिए आवश्यक है। नंगे पांव चलने से पैरों की छोटी-छोटी मांसपेशियां और टेंडन मजबूत होते हैं, जिससे पैरों की स्थिरता और संतुलन में सुधार होता है।

कितनी देर करना चाहिए वॉक?

एक्सपर्ट्स के अनुसार, सुबह नंगे पांव घास पर 15 से 30 मिनट तक चलना काफी फायदेमंद हो सकता है। यदि आपके पास अधिक समय है, तो आप इसे 1 घंटे तक भी बढ़ा सकते हैं।। सुबह जब घास पर ओस की बूंदें हों और सूरज की किरणें हल्की हों, यह समय वॉक के लिए सबसे बेहतरीन होता है। यह आपको ताज़गी और स्फूर्ति का अनुभव कराता है। 

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

 
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।