1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. जान लें प्लेटलेट्स बढ़ाने वाले इन फलों के बारे में, खाएं और बचाएं खुद को इन 3 दिक्कतों से

जान लें प्लेटलेट्स बढ़ाने वाले इन फलों के बारे में, खाएं और बचाएं खुद को इन 3 दिक्कतों से

 Published : Jan 04, 2024 09:42 am IST,  Updated : Jan 04, 2024 10:09 am IST

Platelets increasing fruits: आपने देखा होगा कि शरीर में कमजोरी होने लगती है या फिर कई बार चक्कर आने लगता है। ऐसे में प्लेटलेट्स बढ़ाने वाले इन फलों का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है। जानते हैं इस बारे में विस्तार से।

platelets increasing fruits - India TV Hindi
platelets increasing fruits Image Source : SOCIAL

Platelets increasing  fruits: प्लेटलेट्स की कमी आपको बीमार कर सकती है। ये शरीर मे कई रोगों का कारण बन सकती है जिसकी वजह से बहुत सी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए हम किसी को प्लेटलेट्स बढ़ाने वाले फलों के बारे में जानना चाहिए। दरअसल, कुछ फलों में आयरन बढ़ाने की क्षमता होती है जो कि रेड ब्लड सेल्स को बढ़ावा देते हैं। तो, कुछ फल अपने आप में ही शरीर में खून बढ़ाने का काम करते हैं। तो, जानते हैं इन फलों के बारे में। साथ ही जानेंगे कि ये आपको कौन-कौन सी दिक्कतों से बचा सकते हैं।

कौन सा फल तेजी से प्लेटलेट्स बढ़ता है-Platelets increasing  fruits

-पपीता 

-स्ट्रॉबेरी 
-अनानास 
-आलूबुखारा
-अनार
-एवोकाडो

हाई कोलेस्ट्रॉल में बड़े काम की चीज है जीरा, बस ये 1 कंपाउंड धमनियों से साफ कर देगा low-density lipoprotein

खाएं और बचाएं खुद को इन 3 दिक्कतों से

1. कमजोरी 

प्लेटलेट्स बढ़ाने वाले इन फलों को खाने से शरीर की कमजोरी दूर होती है। क्योंकि खून की कमी से शरीर में कमजोरी होने लगती है। ये फल रेड ब्लड सेल्स को बढ़ावा देता है जिससे शरीर में कमजोरी नहीं होती। इस तरह आप कई बीमारियों से बचे रहते हैं।      

weakness
Image Source : SOCIALweakness
         

2. चक्कर आना

चक्कर आने के पीछे एक बड़ा कारण शरीर में खून की कमी या एनीमिया की बीमारी हो सकती है। ऐसे में आप प्लेटलेट्स बढ़ाने के लिए इन फलों का सेवन कर सकते हैं। इससे आपको चक्कर आने जैसे लक्षण महसूस नहीं होंगे। साथ ही शरीर में हिमोग्लोबिन की कमी नहीं होगी और आप कई बीमारियों से बचे रहेंगे। 

यूरिक एसिड से जमे क्रिस्टल को कुछ ही दिनों में गला देगा इस सब्जी का जूस, जोड़ों का दर्द भी होगा दूर

3. बाल झड़ना

बाल झड़ने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। जैसे एनीमिया या शरीरी में आयरन या खून की कमी। ऐसी स्थिति में इन फलों को खाना ये तमाम दिक्कतों से बचा सकता है। इससे आपके हेयर फॉल अपने आप कंट्रोल हो सकते हैं। तो, इन बातों का ख्याल रखें और इन चीजों से बचें।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।