1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. यूरिक एसिड से जमे क्रिस्टल को कुछ ही दिनों में गला देगा इस सब्जी का जूस, जोड़ों का दर्द भी होगा दूर

यूरिक एसिड से जमे क्रिस्टल को कुछ ही दिनों में गला देगा इस सब्जी का जूस, जोड़ों का दर्द भी होगा दूर

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Jan 03, 2024 11:13 pm IST,  Updated : Jan 03, 2024 11:13 pm IST

यूरिक एसिड के बढ़ने से लोगों के जोड़ों में असहनीय दर्द होने लगता है और लोगों जा उठना बैठना भी दूभर हो जाता है। ऐसे में इसे कंट्रोल करने के लिए आप इस सब्जी का जूस पियें।

Potato juice for Uric acid- India TV Hindi
Potato juice for Uric acid Image Source : SOCIAL

आजकल खराब लाइफस्टाइल और खानपान की वजह से लोगों एक यूरिक एसिड बढ़ने लगा है। यूरिक एसिड बढ़ने से आपका शरीर कई बीमारियों की चपेट में आने लगता है। लेकिन हाथ पैर और जॉइंट्स पर सबसे ज़्यादा असर पड़ता है। जिस वजह से लोगों का उठना बैठना भी मुश्किल हो जाता है।  खासकर ठंड के मौसम में इसके मरीजों को बहुत ज़्यादा परेशानी का सामना करना पड़ता है। दरअसल, जब शरीर में प्यूरीन नाम के प्रोटीन का ब्रेकडाउन होता है तो शरीर में यूरिक एसिड बढ़ जाते हैं। ऐसे में आप यूरिक एसिड को कंट्रोल करने के लिए कुछ घरेलू नुस्खों की मदद भी ले सकते हैं। सब्जियों का राजा आलू यूरिक एसिड को कंट्रोल करने में बेहद सहायक है। चलिए आपको बताते हैं आलू किस तरह से यूरिक एसिड को कंट्रोल कर सकता है।

इस तरह आलू कंट्रोल करेगा यूरिक एसिड

यूरिक एसिड को कंट्रोल करने में आलू का रस असरदार है। आलू का रस डिटॉक्स ड्रिंक है जिसे पीने से शरीर में मौजूद सारे टॉक्सिक पदार्थ निकल जाते हैं। इसके अलावा इसे पीने से किडनी की सक्रियता भी बढ़ती है। जिसकी वजह से किडनी ठीक तरीके से फिल्टर करने में सक्षम होती है। 

ऐसे बनाएं आलू का रस

सबसे पहले आलू को अच्छे से पानी से धो लें, अब आलू के छिलके को छील लें। इसके बाद आलू को कद्दूकस करें। अब एक साफ कपड़े में कद्दूकस किया हुआ आलू डालें। कपड़े को बांधकर निचोड़ कर रस निकालें। ऐसा करने से आपको कुछ दिनों में असर दिखने लगेगा। आप इस जूस को दिने में दो बार भी पी सकते हैं।

कड़ाके की ठंड में ये 5 पावरफूड करेंगे आपकी इम्यूनिटी स्ट्रांग, मौसमी बीमारियां होंगी कोसों दूर

इन परेशानियों में भी है कारगर

  1. वजन करता है कंट्रोल: आलू में विटामिन, कैल्शियम, एंटीऑक्सीडेंट के गुण होते हैं जो वजन को कंट्रोल करने में असरदार है। 
  2. ब्लड सर्कुलेशन करे बेहतर: आलू के रस का सेवन करने से ब्लड सर्कुलेशन ठीक तरह से शरीर में होता है। 
  3. गठिया में फायदेमंद: जो लोग गठिया से परेशान हैं उन्हें भी आलू के रस को पीना चाहिए। नियमित रूप से आलू का रस पीने से हड्डियों और जोड़ों के दर्द और सूजन में छुटकारा मिलता है। 
  4. स्किन बनाएं ग्लोइंग : डल और बेजान स्किन पर आलू का जूस लगाने से आपकी स्किन शीशे की तरह चमकने लगेगी। 

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

सुबह के समय एक कप काली चाय पीने से नहीं पड़ेगा दिल का दौरा, ये बीमारियां भी रहेंगी दूर

बढ़ते हुए वजन पर लगाम लगाएगा जीरा-मेथी का ये देसी नुस्खा, तेजी से कम होगा मोटापा; कोलेस्ट्रॉल भी होगा कम

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।