1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. वजन बढ़ाने के लिए क्या खाएं? इन होममेड तरीकों से बॉडी को फिट बनाएं, जानिए और भी उपाय

वजन बढ़ाने के लिए क्या खाएं? इन होममेड तरीकों से बॉडी को फिट बनाएं, जानिए और भी उपाय

 Written By: India TV Health Desk
 Published : Aug 19, 2021 11:39 am IST,  Updated : Aug 21, 2021 09:12 am IST

कई लोग इस बात से परेशान रहते हैं कि वजन बढ़ाने के लिए खाने में क्या खाना चाहिए। आपकी डाइट में प्रोटीन होना बहुत जरूरी है। यहां जानिए।

weight gain tips in hindi how to gain weight in 1 month food diet chart meal plan - India TV Hindi
रोज सुबह दूध-केला खाने से बढ़ता है वजन, बॉडी को फिट बनाने के लिए जानिए होममेड उपाय Image Source : PIXABAY.COM

कई लोग अपना वजन कम करने की कोशिश में जुटे रहते हैं तो कई पतले लोग अपने दुबलेपन से परेशान हैं। वो वजन बढ़ाने के लिए तमाम प्रयास करते हैं। हेल्दी डाइट लेते हैं। ज्यादा खाना खाते हैं। एक्सरसाइज और योग भी करते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि वजन बढ़ाने के लिए कौन-सी कैलोरी वाली चीजों को खाना है? आपकी डाइट में कितना प्रोटीन होना चाहिए? अगर आपका जवाब न है तो परेशान होने वाली बात नहीं है। हम आपको ऐसे होममेड उपाय बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप जल्दी से वजन बढ़ा सकते हैं। हम आपको ये भी बताएं कि खाने में क्या खाना चाहिए, जिससे आपको वेट गेन करने में मदद मिलेगी। 

आजकल लोग कैलोरी का काफी ध्यान रखते हैं। वजन कम कर रहे लोग तो गिन-गिन कर कैलोरी लेते हैं, लेकिन अगर आप अपना वजन बढ़ाना चाहते हैं तो सबसे ये पहले ये जान लीजिए कि किस चीज में कितनी कैलोरी होती है। 

मैंगो शेक- 240 कैलोरी

बनाना शेक- 232 कैलोरी
चॉकलेट शेक - 297 कैलोरी 
स्ट्रॉबेरी शेक- 198.6 कैलोरी 
मल्टीग्रेन रोटी- 135 कैलोरी
गेहूं की रोटी- 57 कैलोरी
सेब- 81 कैलोरी
केला- 105 कैलोरी
आम- 135 कैलोरी
100 ग्राम ब्रोकली- 33 कैलोरी
100 ग्राम स्प्राउट्स- 35 कैलोरी

दुबलेपन से हैं परेशान? स्वामी रामदेव से जानिए वजन बढ़ाने के लिए कारगर योगासन

आपकी डाइट में प्रोटीन होना बहुत जरूरी है। 

कुल कैलोरी में 30 प्रतिशत प्रोटीन 
2000 कैलोरी में 600 कैलोरी प्रोटीन से 
दूध, दही, पनीर, टोफू में प्रोटीन 

इन होममेड उपायों को अपनाकर आप अपना वजन बढ़ाएं।

रात में गर्म दूध में 1 चम्मच घी डालकर पिएं  
रोज सेब, अनार, संतरे का जूस पिएं
1 मुट्ठी ड्राई फ्रूट्स जरूर खाएं 
दूध और केला मिलाकर खाएं
एक्सरसाइज जरूर करें 

वजन बढ़ाने के लिए और भी तरीके हैं, जिन्हें आप आजमा सकते हैं।

रोज सुबह दूध और केला जरूर खाएं 
आलू को डाइट में शामिल करें
घी खाने से फायदा होगा
रोज दिन में एक मुट्ठी किशमिश खाएं
3-4 बादाम रातभर पानी में भिगोएं
अगले दिन दूध में पीसकर खाएं
अखरोट में शहद मिलाकर खाएं

कई लोग इस बात से परेशान रहते हैं कि वजन बढ़ाने के लिए खाने में क्या खाना चाहिए। यहां जानिए कि आपको क्या खाना है। 

दूध, दही, छाछ, घी, सोयाबीन 
इससे शरीर को प्रोटीन मिलता है
मल्टीग्रेन आटे का सेवन करें
गेहूं, सोयाबीन, चना, जौ का आटा खाएं 

डिस्क्लेमर: लेख में उल्लिखित सुझाव केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी फिटनेस व्यवस्था या चिकित्सकीय सलाह शुरू करने से पहले कृपया डॉक्टर से सलाह लें। 

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।