1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. इस मौसम में वजन घटाने में असरदार है त्रिफला चाय, जानें बनाने का सही तरीका

इस मौसम में वजन घटाने में असरदार है त्रिफला चाय, जानें बनाने का सही तरीका

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 11, 2021 04:31 pm IST,  Updated : Jan 11, 2021 08:26 pm IST

जानें क्या है वो घरेलू नुस्खा जो सर्दियों में आपके बढ़े हुए वजन को नियंत्रित करेगा।

How to weight loss drink in winter Triphala tea helps to reduce weight in winter-इस मौसम में वजन घटा- India TV Hindi
How to weight loss drink in winter Triphala tea helps to reduce weight in winter-इस मौसम में वजन घटाने में असरदार है त्रिफला चाय, जानें बनाने का सही तरीका Image Source : INSTAGRAM/ASISNATURALS

सर्दियों में बाजार में खानी पीने की कई सारी चीजें ऐसी होती हैं जिसे देखकर मन अपने कंट्रोल में नहीं रहता। लिहाजा आप उसे खा लेते हैं और हाई कैलोरी होने की वजह से आपका वजन बढ़ने लगता है। कई बार तो वजन इतना ज्यादा बढ़ जाता है कि सर्दियों में अगर आप एक से ज्यादा स्वेटर पहनने की सोचे और पहन भी लें तो खुद को शीशे में देखकर आप नजर चुराने लगते हैं। अगर आपके साथ भी कुछ ऐसा ही हो रहा है तो ठंड में वजन घटाने का ये घरेलू नुस्खा आपकी मदद कर सकता है। इससे ना केवल आपके शरीर की चर्बी घटेगी बल्कि आप फिट भी हो जाएंगे। जानें क्या है वो घरेलू  नुस्खा और कैसे ये आपके बढ़े हुए वजन को नियंत्रित करेगा। 

वजन घटाने में असरदार है ये आयुर्वेदिक ड्रिंक, बस तीन चीजों से मिलाकर बनाएं ऐसे

How to weight loss drink in winter Triphala tea helps to reduce weight in winter-इस मौसम में वजन घटा
Image Source : INSTAGRAM/MOONPELLOHow to weight loss drink in winter Triphala tea helps to reduce weight in winter-इस मौसम में वजन घटाने में असरदार है त्रिफला चाय, जानें बनाने का सही तरीका

त्रिफला से बनी चाय वजन को करेगी कंट्रोल

त्रिफला एक आयुर्वेदिक औषधि है। इसका इस्तेमाल कई साल से स्वास्थ्य समस्याओं के इलाज के लिए किया जाता रहा है। त्रिफला तीन चीजों से मिलकर बना है आंवला, बहेड़ा और हरड़। त्रिफला शरीर के अनचाहे फैट को दूर करने में मदद करता है जिसके आपका वजन आसानी से घट सकता है। 

जानें वजन घटाने के लिए कैसे काम करती है त्रिफला
त्रिफला शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने का काम करता है। बहुत ही कम लोग इस बात को जानते होंगे कि ये एक कोलोन टोनर के रूप में काम करता है। ये कोलोन ऊतकों को मजबूत करने और शरीर की टोनिंग में मदद करता है। नतीजा ये होता है कि शरीर का वजन कम होने लगता है। 

इन तीन चीजों से मिलकर बना है त्रिफला

ठंड में तेजी से वजन घटाने में मदद करेगा टमाटर का जूस, जानें पीने का सही समय और बनाने का तरीका

आंवला
हरे रंग के गोल गोल दिखने वाले छोटे छोटे आंवले पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। इसमें एंटी ऑक्सीडेंट पाया जाता है जो शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने का काम करता है। इसके साथ ही ये कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कंट्रोल करने के अलावा हड्डियों को भी मजबूत करता है। 

हरड़
हरड़ देखने में अखरोट के आकार का होता है। ये एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से युक्त होता है। इसके सेवन से गले के दर्द, एलर्जी, कब्ज और अपच सहित अन्य स्वास्थ्य समस्याओं को दूर किया जा सकता है। 

बहेड़ा
बहेड़ा कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने के अलावा हड्डियों को भी मजबूत करता है। 

जानें कैसे बनाएं त्रिफला वेट लॉस चाय

  • सबसे पहले एक गिलास पानी लें और उसे बर्तन में डालकर गैस पर धीमी आंच पर चढ़ाएं
  • अब इसमें एक चम्मच त्रिफला पाउडर को डालें
  • इसके बाद इसे करीब 5 मिनट तक उबालें
  • अब गैस बंद कर इसे छानें
  • जब ये हल्का ठंडा हो जाए तो इसे पीएं
  • रोजाना इसे इस चाय को पीने से आपका वजन अपने आप घटने लगेगा
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।