1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. वजन घटाने में असरदार है ये आयुर्वेदिक ड्रिंक, बस तीन चीजों से मिलाकर बनाएं ऐसे

वजन घटाने में असरदार है ये आयुर्वेदिक ड्रिंक, बस तीन चीजों से मिलाकर बनाएं ऐसे

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 06, 2021 11:28 pm IST,  Updated : Jan 06, 2021 11:28 pm IST

अगर आप बढ़े वजन से परेशान हैं और इसे कम करने का कोई आसान सा तरीका ढूंढ रहे हैं तो ये आयुर्वेदिक ड्रिंक इसमें आपकी मदद कर सकता है।

weight loss drink - India TV Hindi
weight loss drink  Image Source : INSTAGRAM/FOOD_A_SUTRA

अगर आप बढ़े वजन से परेशान हैं और इसे कम करने का कोई आसान सा तरीका ढूंढ रहे हैं तो ये आयुर्वेदिक ड्रिंक इसमें आपकी मदद कर सकता है। इस ड्रिंक में कई चीजें ऐसी मिली हैं जो आपके शरीर में जमा चर्बी को तेजी से पिघलाएगी जिससे कि आपका वजन अपने आप घटने लगेगा। जानें क्या है ये आयुर्वेदिक ड्रिंक और बनाने का आसान सा तरीका।

ठंड में तेजी से वजन घटाने में मदद करेगा टमाटर का जूस, जानें पीने का सही समय और बनाने का तरीका

दालचीनी, काली मिर्च और अदरक से बनीं ड्रिंक घटाएगी वजन

वजन घटाने के लिए दालचीनी, काली मिर्च और अदरक आपकी मदद कर सकता है। ये तीनों चीजें फैन बर्नर का काम करती हैं जिससे वजन अपने आप ही घटने लगता है। इस आयुर्वेदिक ड्रिंक का सेहत पर कोई नकारात्मक प्रभाव भी नहीं पड़ेगा। बस इस ड्रिंक को आपको रोजाना सुबह खाली पेट पीना होगा।

जानें वेट लॉस ड्रिंक को बनाने का आसान तरीका 

वेट लॉस ड्रिंक बनाने के लिए सामग्री

  • दालचीनी का एक टुकड़ा
  • काली मिर्च 3 से 4 कुटी हुई
  • अदरक एक टुकड़ा

बनाने की विधि

  • सबसे पहले एक बर्तन लें
  • इस बर्तन में एक गिलास पानी डालकर धीमी आंच पर चढ़ाएं
  • पानी में अब दालचीनी का एक टुकड़ा,काली मिर्च 3 से 4 कुटी हुई और अदरक एक टुकड़ा डाल दें
  • इसके बाद इसे करीब 10 मिनट तक पकने दें
  • 10 मिनट बाद गैस को बंद कर दें 
  • अब इस ड्रिंक को छान लें और हल्का ठंडा होने पर पीएं
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।