1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. रोजाना ऐसे करें जीरा का सेवन, तेजी से वजन घटने के साथ पेट होगा अंदर

रोजाना ऐसे करें जीरा का सेवन, तेजी से वजन घटने के साथ पेट होगा अंदर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 25, 2020 01:53 pm IST,  Updated : Feb 12, 2021 12:36 pm IST

जीरे में विटामिन-सी, के,बी 1, 2, 3, ई, प्रोटीन, कैल्शियम, मेग्नेशियम, पोटेशियम, जिंक, कॉपर, आयरन आदि पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो तेजी से आपका वजन कम करने में मदद करेंगे।

रोजाना ऐसे करें जीरा पानी का सेवन, तेजी से वजन घटने के साथ पेट होगा अंदर- India TV Hindi
रोजाना ऐसे करें जीरा पानी का सेवन, तेजी से वजन घटने के साथ पेट होगा अंदर Image Source : INSTAGRAM/LIFESTYLEAFITWALALOVE

एक जगह बैठकर लगातार ऑफिस का काम करना और फिर खाना खाने के बाद  थोड़ा सा भी न चलना आदि के कारण तेजी से वजन बढ़ जाता है। इसके साथ ही पेट में अधिक मात्रा में फैट जमा हो जाता है। आज के समय में हर चौथा व्यक्ति मोटापे की समस्या से परेशान है। वजन कम करने के लिए हम कई तरह के उपाय अपनाते है। लेकिन आपकी इच्छा के अनुसार वजन क नहीं है। घंटों जिम में पसीना बहाने के साथ डाइट का खास ख्याल रखते हैं। ऐसे में आप चाहे तो बस अपनी डाइट में जीरा का इस्तेमाल करके आसानी से काफी हद तक वजन कम करने में मदद कर सकते हैं।

जीरे में विटामिन-सी, के,बी 1, 2, 3, ई, प्रोटीन, कैल्शियम, मेग्नेशियम, पोटेशियम, जिंक, कॉपर, आयरन, कार्बोहाइड्रेट जैसे तमाम तत्व पाए जाते हैं। जो वजन कम करने के साथ कई बीमारियों से आपको बचा सकता है। जानिए वजन कम करने के लिए कैसे करें जीरा का सेवन।

विटामिन डी की कमी को पूरा करेंगे ये 4 सुपरफूड्स, एनर्जी भी मिलेगी भरपूर

ऐसे करें जीरा का सेवन

रात को सोने से पहले एक गिलास पानी में 1 चम्मच जीरा डालकर  भिगो दें। दूसरे दूर इसे उबाल लें और छानकर धीरे-धीरे इसका सेवन करें। इससे आपका फैट तेजी से कम होगा।

पेट की चर्बी के साथ तेजी से करना है वजन कम तो रोजाना इस तरह करें मेथी का सेवन

ऐसे भी कर सकते हैं इस्तेमाल

  • एक पका हुआ केला में एक चम्मच भुना हुआ जीरा डालकर मैश कर लें। इसका सेवन दिन में 2 बार करें। इससे लाभ मिलेगा।
  • सोने से पहले एक चम्मच जीरा साफ पानी में भीगो दें। इसके बाद सुबह उठते ही खाली पेट ये जीरा चबा-चबा कर खा लीजिए और इस बचे हुए पानी को चाय की तरह गर्म करें और इसमें आधा नींबू निचोड़ कर इसमें एक चम्मच शहद मिलाकर इसक सेवन कर लें।

सर्दियों के मौसम में बिल्कुल भी न करें ये 7 गलतियां, सेहत पर पड़ेगा बुरा असर

  • वजन कम करने के लिए अजवायन और जीरा की चाय कारगर उपाय है। इसे बनाने के लिए आप एक कप पानी में एक चम्मच जीरा और एक चम्मच अजवायन मिलाकर उबाल लें। जब ये उबल जाए तो चाय को छान लें और पीएं। स्वाद के लिए आप इसमें शहद या फिर नींबू भी मिला सकते हैं।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।