1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. पेट की चर्बी के साथ तेजी से करना है वजन कम तो रोजाना इस तरह करें मेथी का सेवन

पेट की चर्बी के साथ तेजी से करना है वजन कम तो रोजाना इस तरह करें मेथी का सेवन

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 23, 2020 01:23 pm IST,  Updated : Dec 01, 2020 11:28 am IST

मेथी में भरपूर मात्रा में फाइबर के साथ-साथ फास्फोरस, आयरन पाया जता है। जो तेजी से आपका वजन कम करने में मदद करता है। जानिए कैसे करें सेवन।

पेट की चर्बी के साथ तेजी से करना हैं वजन कम तो रोजाना इस तरह करें मेथी का सेवन- India TV Hindi
पेट की चर्बी के साथ तेजी से करना हैं वजन कम तो रोजाना इस तरह करें मेथी का सेवन Image Source : INSTAGRAM/KUDRATKART

आज के समय में बढ़ते वजन के कारण अधिकतर लोग परेशान रहते हैं। वजन बढ़ने के कारण हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, हार्ट संबंधी कई रोगों के शिकार होते जा रहे हैं।  वजन कम करना आसान नहीं होता है। इसके लिए एक्सरसाइज, डाइटिंग जैसी कई उपाय अपनाते हैं। कई ऐसे लोग भी हैं  जो इन उपायों के साथ-साथ सप्लीमेंट का सेवन करने लगते हैं जोकि सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। एक्सरसाइज, डाइटिंग के साथ-साथ आप मेथी के बीजों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें मौजूद गुण आपके शरीर से एक्सट्रा फैट को कम करने में मदद करता है। जानिए कैसे करें इनका सेवन।

मेथी में भरपूर मात्रा में फाइबर के साथ-साथ फास्फोरस, आयरन, कैल्शियम, सोडियम, पोटैशियम, प्रोटीन, जिंक जैसे गुण पाए जाते हैं। इसके अलावा एंटी ऑक्सीडेंट और एंटीइंफ्लेमेटरी  गुण पाए जाते हैं जो आपको वजन कम करने में मदद करते हैं।

पायरिया की समस्या से परेशान हैं तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे, कुछ ही दिनों में दिखेगा असर

मेथी क सेवन निरंतर करने से शरीर में गर्मी उत्पन्न होती है।  यह एक बेहतरीन एंटासिड के रूप में भी काम करता है और पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में मदद करता है। सोने से पहले कम से कम आधा या एक घंटा पहले इसे पीना चाहिए।

एक पैन में पानी उबालें और इसमें मेथी क बीज थोड़े कूटकर डाल दें।  कम से कम तीन से पांच मिनट के लिए बीजों को ढक कर रख दें। इके बाद छानकर इसका सेवन करें।  इसे रोजाना चाय के तौर पर पिएं।

सर्दियों में इस कारण होती है अधिक खुजली, स्वामी रामदेव से जानिए कैसे करें बचाव

पेट की चर्बी के साथ तेजी से करना हैं वजन कम तो रोजाना इस तरह करें मेथी का सेवन
Image Source : INSTAGRAM/SHRUTISAHU__पेट की चर्बी के साथ तेजी से करना हैं वजन कम तो रोजाना इस तरह करें मेथी का सेवन

वजन कम करने के लिए ऐसे भी कर सकते हैं मेथी का सेवन

  • एक पैन में एक चम्मच मेथी का पाउडर डालकर उबाल लें। जब यह हल्का ठंडा हो जाए तो एक कप में छानकर इसमें शहद और नींबू डाल लें।
  • अगर आप अपना वजन करना चाहते हैं तो मेथी के दानों को भूनकर इसका पाउडर बना लें। इसके बाद इसका सेवन रोजाना खाली पेट गर्म पानी के साथ इसका सेवन करें।
  • आप चाहे तो रोजाना अंकुरित मेथी का सेवन कर सकते हैं। इसके लिए रात को पानी में भिगोकर मेथी रख दें। दूसरे दिन इन्हें निकालकर किसी कपड़े में बांध कर रख दें। 1-2 दिन में यह अंकुरित हो जाएंगे। इसके अलावा आप चाहे तो रोजाना भिगोकर भी मेथी खा सकते हैं। इससे आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगेगी। जिससे वजन कम करने में मदद मिलेगा।

देर तक खड़े या बैठे रहने से हो सकती है वैरिकोज वेन्स की समस्या, स्वामी रामदेव से जानिए इंस्टेंट सॉल्यूशन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।