1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. रात को सोने से पहले फॉलों करें ये टिप्स, वजन के साथ पेट की चर्बी होगी कम

रात को सोने से पहले फॉलों करें ये टिप्स, वजन के साथ पेट की चर्बी होगी कम

 Written By: India TV Health Desk
 Published : Jun 15, 2021 12:31 pm IST,  Updated : Jun 15, 2021 12:35 pm IST

अगर आप अपने शरीर में जमा चर्बी को कम करना चाहते हैं तो रोजाना एक्सरसाइज, योग करने की आदत डाले। इसके साथ ही अच्छी डाइट के साथ इन टिप्स को फॉलो करें।

रात को सोने से पहले  फॉलों करें ये टिप्स, वजन के साथ पेट की चर्बी होगी कम- India TV Hindi
रात को सोने से पहले  फॉलों करें ये टिप्स, वजन के साथ पेट की चर्बी होगी कम Image Source : FREEPIK.COM

आजकल के अनियमित खानपान और लाइफस्टाइल के कारण अधिकतर लोगों को मोटापे की समस्या का सामना करना प़ है। कोरोना काल के कारण अधिकतर लोग घरों में कैद हो गए । घर पर ऑफिस का काम करना, ज्यादा फिजिकल मूवमेंट ना पाने के कारण तेजी से वजन बढ़ गया है।  मोटापा कम करने के लिए हम जाने क्या-क्या करते है। इसके लिए कम खाना खाते है, खई तरह की सप्लीमेंट्स का सेवन करते हैं। लेकिन आप चाहे तो कुछ नैचुरल उपाय भी अपना सकते हैं। 

अगर आप अपने शरीर में जमा चर्बी को कम करना चाहते हैं तो रोजाना एक्सरसाइज, योग करने की आदत डाले। इसके साथ ही अच्छी डाइट के साथ इन टिप्स को फॉलो करें। इससे आपको जरूर लाभ मिलेगा। सानो से पहले वजन करने के लिए यह करुछ टिप्स अपना सकते हैं। 

बारिश के मौसम में बढ़ गया डेंगू-चिकनगुनिया और मलेरिया का खतरा, स्वामी रामदेव से जानिए ट्रिपल बीमारियों का इलाज

मिर्च करेगी वजन कम

एक रिसर्च के मुताबिक मिर्च में पाए जाने वाला तत्व कैप्साइसिन से जलन पैदा होती है, जो भूख कम करती है। इससे ऊर्जा की खपत भी बढ़ जाती है। जिससे आसानी से वजन कंट्रोल होता है। इसलिए रात के डिनर में एक हरी मिर्च जरूर शामिल करे। 

सोने के 2 घंटे पहले डिनर
आजकल के समय में हम इतना ज्यादा बिजी होते हैं कि खाना सोने का कोई समय ही नहीं होता है। जिसके कारण मोटापा सहित कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। कई लोगों की आदत होती है कि डिनर करते ही सोने चले जाते हैं। जिसके कारण उनका खाना ठीक ढंग से पच नहीं पाता है जोकि गैस, अपच जैसी समस्याओं का कारण बनता है। इसके साथ ही मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है। इसलिए हमेशा सोने के 2 घंटे पहले भोजन करके टहले जरूर। 

रात को सोने से पहले गर्म पानी के साथ करें इन 2 चीजों का सेवन, वजन कम होने के साथ पेट की चर्बी भी हो जाएगी गायब

रात को सोने से पहले  फॉलों करें ये टिप्स, वजन के साथ पेट की चर्बी होगी कम
Image Source : FREEPIK.COMरात को सोने से पहले  फॉलों करें ये टिप्स, वजन के साथ पेट की चर्बी होगी कम

पूरी नींद है जरूरी
खराब नींद आपके वजन को बढ़ाने में सबसे ज्यादा मदद करती है। सोने में लापरवाही करने के लिए स्ट्रेस हार्मोन्स  अधिक रिलीज होते हैं जिससे तनाव के साथ-सथ आपका वजन भी बढ़ सकता है। रात में 6 से 7 घंटे सोने वाले लोगों में पेट का फैट कम होता है। इससे ज्यादा या कम नींद लेने वाले लोगों को तोंद की समस्या ज्‍यादा होती है। अगर आपको नींद नही आ रही है तो आप सोने से पहले कुछ रिलैक्‍सेशन तकनीक का इस्‍तेमाल करें। जैसे मेडिटेशन, सुकून भरा संगीत सुने, स्‍नान, मोबाइल से दूरी। अच्‍छी नींद लेने से शरीर का मेटाबॉलिज्‍म बढ़ता है और फैट बर्न होता है। सोने से शरीर का हार्मोन कंट्रोल होता है जिसेस बार-बार आपको भूख नहीं लगेगी और आपके शरीर की ऊर्जा भी नहीं घटेगी।

रात को सोने से पहले  फॉलों करें ये टिप्स, वजन के साथ पेट की चर्बी होगी कम
Image Source : FREEPIK.COMरात को सोने से पहले  फॉलों करें ये टिप्स, वजन के साथ पेट की चर्बी होगी कम

ग्रीन टी पिएं  
डिनर करने के बाद आप चाहे तो ग्रीन टी पी सकते हैं। इससे आपका मेटाबॉलिज्म  तेजी से बढ़ेगा। जिससे आपको वजन कम करने में मदद मिलेगी।

चीनी और स्‍टार्च वाली चीजों से बना लें दूरी
चीनी और स्‍टार्च कार्ब्‍स होते हैं, जो कि हमारे इंसुलिन के निकलने की प्रक्रिया को उत्‍तेजित कर देते हैं। इंसुलिन शरीर में मुख्य फैट स्‍टोरेज हार्मोन होता है। जब हमारे शरीर में इंसुलिन की मात्रा कम रहती है, तब शरीर इंसुलिन में जमा फैट को बर्न करना शुरू कर देता है। जिससे आपका वजन धीरे-धीरे कम होने लगता है। इसलिए रात को सोते समय इसका सेवन ना करे तो बेहतर होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।