1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. खाली पेट करें वेटलॉस ड्रिंक का सेवन, वजन कम होने के साथ पेट की चर्बी होगी कम

खाली पेट करें वेटलॉस ड्रिंक का सेवन, वजन कम होने के साथ पेट की चर्बी होगी कम

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 12, 2021 09:26 pm IST,  Updated : Apr 12, 2021 11:20 pm IST

आयुर्वेद में मसालों को बेहतरीन औषधि के रूप में माना जाता है। जिससे आपकी इम्यूनिटी बूस्ट होने के साथ-साथ मोटापा कम करने में मदद मिलेगी।

तेजी से वजन कम करना चाहते हैं तो बस करें खाली पेट इस मैजिकल ड्रिंक का सेवन, जल्द दिखेगा असर- India TV Hindi
तेजी से वजन कम करना चाहते हैं तो बस करें खाली पेट इस मैजिकल ड्रिंक का सेवन, जल्द दिखेगा असर Image Source : FREEPIK

खराब लाइफस्टाइल और खानपान के साथ-साथ शारीरिक परिश्रम न करने के कारण मोटापा तेजी से बढ़ने लगता है। अधिक वजन बढ़ने के बाद ब्लड शुगर, हार्ट संबंधी समस्याओं के साथ-साथ आंख पर बुरा असर पड़ता है। ऐसे में जरुरी है कि आप अपना वजन कम करे। एक्सरसाइज के साथ-साथ अपनी डाइट पर काफी ध्यान रखने की जरुरत है। कई बार अधिक मेहनत करने के बावजूद मन- मुताबिक वजन कम नहीं होता है। अगर आप भी तेजी से अपना वजन कम करना चाहते हैं तो बस अपनी डाइट में शामिल करे ये स्पेशल ड्रिंक। इससे आपको लाभ मिलेगा। 

वजन कम करने के लिए कई तरह के घरेलू नुस्खे और ड्रिंक्स आपको मिल जाएंगे। आयुर्वेद में मसालों को बेहतरीन औषधि के रूप में माना जाता है। जिससे आपकी इम्यूनिटी बूस्ट होने के साथ-साथ कई बीमारियों से भी छुटकारा मिलता है। रोजाना इस ड्रिंक का सेवन करने से आपका मेटाबॉलिज्म तेजी से बढ़ेगा। जिससे आपका शरीर की चर्बी कम होगी। 

रात को सोने से पहले एक गिलास दूध के साथ यूं करें अंजीर का सेवन, ब्लड प्रेशर कंट्रोल होने के साथ मिलेंगे ये फायदे

वेट लॉस ड्रिंक बनाने के लिए सामग्री

  • 5 चम्मच हल्दी
  • एक चम्मच दालचीनी पाउडर
  • एकचम्मच अदरक पाउडर
  • एक चम्मच काली मिर्च पाउडर

Warm Water Benefits: गर्मी में गर्म पानी पीना सेहत के लिए है बेहद फायदेमंद, बस समय का रखें ध्यान

ऐसे बनाएं मैजिक ड्रिंक

एक बाउल में यह सभी चीजें मिक्स करके एक एयरटाइट कंटेनर में भरकर रख लें। रोजाना सुबह खाली पेट एक गिलास गुनगुने पानी में 1 चम्मच पाउडर डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। इसके बाद इसे 8-10 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर इसका सेवन कर लें। अगर आप सुबह के समय नहीं पी सकते हैं तो तो रात को सोने से पहले इसका सेवन करें। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।