1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. गंदे कोलेस्ट्रॉल और शुगर को सोख लेता है इस बीज का पानी, रोज सुबह इस तरह पीने से मिलेंगे फायदे

गंदे कोलेस्ट्रॉल और शुगर को सोख लेता है इस बीज का पानी, रोज सुबह इस तरह पीने से मिलेंगे फायदे

 Written By: Bharti Singh
 Published : Sep 25, 2024 10:42 am IST,  Updated : Sep 25, 2024 11:10 am IST

Dhaniya Seeds Water Benefits: हाई कोलेस्ट्रॉल को कम करने और ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में धनिया के पानी को असरदार माना जाता है। रोज सुबह खाली पेट धनिए का पानी पीने से एक दो नहीं बल्कि कई फायदे मिलते हैं। जानिए वजन घटाने के लिए कैसे करें धनिया के पानी के सेवन?

डायबिटीज और कोलेस्ट्रॉल में धनिए के बीज का पानी- India TV Hindi
डायबिटीज और कोलेस्ट्रॉल में धनिए के बीज का पानी Image Source : SOCIAL

रसोई में इस्तेमाल होने वाले कई हर्ब्स और मसाले आयुर्वेदिक उपाय और घरेलू नुस्खों में असरदार साबित होते हैं। ऐसा ही एक मसाला है धनिया। जी हां जो धनिया पाउडर आप सब्जी में डालते हैं वो सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। फिर चाहें आप हरे धनिया का इस्तेमाल करें या फिर धनिया के बीज और उनका पानी पीएं। आपको फायदा ही मिलेगा। कई स्टडीज में ये पता चला है कि धनिया का पानी सेहत के लिए अच्छा होता है। धनिया का पानी खासतौर से गट हेल्थ यानि पेट और डाइजेशन के लिए अच्छा माना जाता है। न्यूट्रीशियन, वेट लॉस कोच और कीटो डाइटिशियन स्वाति सिंह से जानते हैं धनिया के बीज का पानी क्या फायदा करता है और इसका सेवन कैसे करें?

कैसे करें धनिया के बीज का सेवन?

इसके लिए 3-4 ग्राम धनिया पाउडर को डेढ़ कप पानी में उबाल लें और इसे पी लें। इससे आपको धनिया के सारे फायदे मिल जाएंगे। आप चाहें तो धनिया के बीज का पानी पी सकते हैं। इसके लिए 1 चम्मच धनिया के बीज को रातभर पानी में भिगो दें। सुबह इस पानी को छानकर खाली पेट पी लें।

धनिया के बीज का पानी क्या फायदा करता है?  

  • डायबिटीज में फायदेमंद- धनिया के बीज का पानी आपके ब्लड ग्लूकोज को मेंटेन करने में मदद करता है। धनिया के बीज में ऐसे कई तत्व पाए जाते हैं जो डायबिटीज में फायदेमंद साबित होते हैं। 

  • कोलेस्ट्रॉल घटाए- धनिया के बीज का पानी लिपिड प्रोफाइल को इम्प्रूव करने में मदद करता है। कार्डिक मरीज के लिए भी धनिया का पानी फायदेमंद होता है। कोलेस्ट्रॉल के मरीज धनिया का पानी पी सकते हैं। इससे हाई कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद मिलती है। हां इसके साथ डाइट और दूसरे बताए गए परहेज को भी ध्यान में रखना होगा। तभी आपको इसके जल्दी और सही परिणाम मिल पाएंगे।

  • हड्डियों के लिए फायदेमंद- धनिया में अच्छी मात्रा में विटामिन A, विटामिन सी, फोलिक एसिड, नाइसिन, कैरोटीन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इन सारे पोषक तत्वों की वजह से धनिया एक एंटीऑक्सीडेंट का रोल प्ले करता है।  इसमें विटामिन के भी पाया जाता है। ये हड्डियों के लिए फायदेमंद है।

  • गठिया के दर्द और सूजन में राहत- धनिया के बीज में एंटीइंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं जिससे ये सूजन को कम करता है। गठिया के मरीज के लिए धनिया का पानी फायदेमंज होता है। धनिए के अंदर एंटीइंफ्लेमेटरी कपाउंट जिसे सिनेओल और लिनोलिक एसिड कहते हैं पाए जाते हैं ये सूजन और दर्द को कम करते हैं।

  • ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करे- ब्लड प्रेशर को कम करने के लिए भी धनिया का पानी असरदार साबित होता है। क्योंकि धनिया में ऐसे कंपाउंड्स पाए जाते हैं जो शरीर से एक्स्ट्रा पानी और सोडियम को कम करते हैं। 

  • बॉडी को डिटॉक्स करे- धनिया का पानी बॉडी को डिटॉक्स करने में मदद करता है। जो खाने के जरिए हमारे शरीर में टॉक्सिन्स जाते हैं धनिया का पानी और बीज उनके शरीर से बाहर निकालने में मदद करते हैं। काफी महिलाओं में पीरियड्स के बाद व्हाइटल डिस्चार्ज की समस्या होती है उनके लिए भी धनिया का पानी फायदेमंद होता है। 

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।