1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. क्या अखरोट भी पानी में भिगोकर खाने चाहिए, जानिए गर्मियों एक दिन में कितने अखरोट खा सकते हैं?

क्या अखरोट भी पानी में भिगोकर खाने चाहिए, जानिए गर्मियों एक दिन में कितने अखरोट खा सकते हैं?

 Written By: Bharti Singh
 Published : May 16, 2024 06:00 am IST,  Updated : May 16, 2024 06:29 am IST

Soaked Walnut In Summer: गर्मियों में अखरोट भिगोकर खाने से ज्यादा फायदा मिलता है। अखरोट दिमाग के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। जानिए एक दिन में कितने अखरोट खाने चाहिए?

अखरोट- India TV Hindi
अखरोट Image Source : FREEPIK

ड्राई फ्रूट्स खाना सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। इससे शरीर में जरूरी पोषक तत्वों की कमी को पूरा किया जा सकता है। अगर आप भी ड्राई फ्रूट्स खाते हैं तो रोज अखरोट जरूर खाएं। अखरोट खाने से इम्यूनिटी मजबूत होती है और इसमें पाया जाने वाला ओमेगा-3 फैटी एसिड हार्ट को हेल्दी बनाता है। अखरोट खाने से दिमाग तेज और एक्टिव बनता है। गर्मियों में अखरोट को पानी में भिगोकर खाना चाहिए। इससे अखरोट ज्यादा पौष्टिक हो जाता है और गर्मी निकल जाती है। जानिए एक दिन में कितने अखरोट खाने चाहिए?

1 दिन में कितने अखरोट खाने चाहिए?

रोजाना आप 2-3 अखरोट खा सकते हैं। बच्चों को डेली एक जरूर खिलाना चाहिए। इससे ज्यादा अखरोट खाने से आपको परेशानी भी हो सकती है। 

क्या अखरोट भी भिगोकर खाने चाहिए?

गर्मियों में आपको अखरोट भिगोकर खाने चाहिए। इससे गर्मी निकल जाती है और पोष्टिक तत्व बढ़ जाते हैं। आप रात में साफ पानी में अखरोट की गिरी को भिगो दें और सुबह भीगे हुए अखरोट खा लें। हालांकि सर्दियों में आप अखरोट को बिना भिगोए भी खा सकते हैं।

अखरोट में कौन सा विटामिन होता है?

अखरोट में भरपूर ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है। इसके अलावा अखरोट में आयरन, फास्फोरस, कॉपर, प्रोटीन, कैल्शियम, मैग्नीशियम और सेलेनियम जैसे पोषक तत्वों का भंडार पाया जाता है। 

अखरोट खाने से क्या फायदे होते हैं?

रोजाना अखरोट खाने से दिमाग तेज होता है। अखरोट खाने मैमोरी बढ़ती है। अखरोट में एंटी ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जो हार्ट के लिए भी फायदेमंद हैं। टेंशन को दूर भगाने और नींद को बेहतर बनाने में अखरोट मदद करता है। इससे ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल करने में मदद मिलती है। खराब कोलेस्ट्रोल को कम करने में अखरोट मदद करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।