1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. सुबह का नाश्ता नहीं करने से इन गंभीर परेशानियों की चपेट में आ सकते हैं आप, जानें ब्रेकफास्ट स्किप करने के नुकसान?

सुबह का नाश्ता नहीं करने से इन गंभीर परेशानियों की चपेट में आ सकते हैं आप, जानें ब्रेकफास्ट स्किप करने के नुकसान?

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Oct 16, 2024 06:30 am IST,  Updated : Oct 16, 2024 06:30 am IST

अगर आप भी किसी वजह से सुबह का नाश्ता स्किप कर रहे हैं तो आपके लिए ये जानना जरूरी है कि ऐसा करना आपकी सेहत पर खराब असर डाल रहा है। जानें सुबह का ब्रेकफास्ट मिस करने से आपके शरीर को क्या नुकसान हो सकता है।

What happens if we skip morning breakfast- India TV Hindi
What happens if we skip morning breakfast Image Source : SOCIAL

'सुबह का ब्रेकफास्ट राजा की तरह करना चाहिए' यह कहावत तो आपने भी सुनी होगी। सुबह का नाश्ता से सिर्फ शरीर को ऊर्जा ही नहीं मिलती बल्कि कई पोषक तत्व भी मिलते हैं। यानी सुबह का नाश्ता हमारी बेहतरीन सेहत के लिए बेहद ज़रूरी है। यह जानने के बाद भी कई लोग मॉर्निंग ब्रेकफास्ट स्किप कर देते हैं। ज़ाहिर सी बात है सुबह के समय अफरा तफरी मची होती है। किसी को ऑफिस जाना होता है तो किसी को कॉलेज। अगर ऐसी स्थिति कभी कभार हो तब कोई समस्या नहीं है। लेकिन अगर यह रोज़ाना हो रहा है तो आपको अपनी सेहत को लेकर सावधान हो जाना चाहिए। ब्रेकफास्ट स्किप करने से शरीर में जरूरी पोषक तत्वों की कमी हो सकती है जो आपकी अच्छी खासी सेहत को खतरे में डाला सकती है। तो, अगर आप भी किसी भी कारणवश सुबह का नाश्ता स्किप कर रहे हैं तो चलिए जानते हैं इससे आपकी सेहत पर क्या असर होगा?

सुबह नाश्ता नहीं करने से हो सकती हैं सेहत से जुड़ी ये परेशानियां:

  • शुगर लेवल हो सकता है हाई: सुबह नाश्ता नहीं करने से ब्लड शुगर लेवल में उतार-चढ़ाव होता है। सुबह नाश्ता करने से ब्लड शुगर लेवल नियंत्रण में रह सकता है। अच्छे और हेल्दी फूड के साथ दिन की शुरुआत करने से डायबिटीज का खतरा कम होता है और इससे जुड़ी जटिलताएं भी कम हो जाती हैं।

  • बढ़ने लगता है वजन: सुबह का नाश्ता स्किप करने से वजन बढ़ने का भी खतरा बढ़ता है। सुबह का नाश्ता ना करने के बाद दोपहर में खाने में ज्यादा खाना खाएंगे। लिहाजा आपका वजन बढ़ सकता है।

  • रोग प्रतिरोधक क्षमता हो जाती है कमजोर: सुबह का नाश्ता स्किप करने का मतलब है अपनी इम्यूनिटी को कमजोर करना। रात के खाने के बाद सुबह के नाश्ते के बीच 7- 8 घंटे की अन्तर होता है। ऐसे में अगर आपने सुबह का ब्रेकफास्ट भी नहीं किया तो कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाने लगता है। इसलिए  इम्यून सेल्स को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो ब्रेकफास्ट जरूर करें।

  • मेटाबॉलिज्म हो जाता है स्लो: अगर आप सुबह का नाश्ता नहीं करते हैं तो इस कारण मेटाबॉलिज्म स्लो होने लगता है। नाश्ता आपके मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है। यानी, अगर आप नाश्ता नहीं करेंगे तो वो स्लो होगा जिससे कैलोरी कम बर्न होगी। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।