1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. सुबह खाली पेट खुबानी का पानी पीने से क्या होता है?

सुबह खाली पेट खुबानी का पानी पीने से क्या होता है?

 Written By: Ritu Raj
 Published : May 31, 2026 06:30 am IST,  Updated : May 31, 2026 06:30 am IST

खुबानी एक बेहद स्वादिष्ट और सेहतमंद फल है। यह पीले या नारंगी रंग का होता है और देखने में छोटे आड़ू जैसा लगता है। इसका स्वाद खट्टा-मीठा होता है। लेकिन सेहत को बहुत फायदे पहुंचाता है। ऐसे में यहां जान लें सुबह खाली पेट इसका पानी पीने से क्या क्या फायदे होते हैं।

सुबह खाली पेट खुबानी का पानी पीने से क्या होता है? - India TV Hindi
सुबह खाली पेट खुबानी का पानी पीने से क्या होता है? Image Source : MAGNIFIC

सुबह खाली पेट खुबानी का पानी पीना सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। सूखे या ताजे खुबानी को रातभर पानी में भिगोकर सुबह उसका पानी पीना और उन खुबानी को चबाकर खाना, आयुर्वेद में बेहद फायदेमंद माना गया है। ये फल खाने में जितना स्वादिष्ट होता है, उतना ही पौषटिक होता है। सुबह खाली पेट इसका सेवन करने से कई स्वास्थ लाभ मिलते हैं। आइए जानते हैं कि रोज सुबह खाली पेट खुबानी का पानी पीने से क्या क्या फायदे होते हैं। 

1. पाचन तंत्र के लिए अमृत

खुबानी में भरपूर मात्रा में डाइटरी फाइबर होता है। जब आप सुबह खाली पेट इसका पानी पीते हैं, तो यह आपकी आंतों को एक्टिव करता है और मल को नरम बनाता है। जिन लोगों को पुरानी कब्ज, गैस या अपच की समस्या है, उनके लिए यह एक बेहतरीन प्राकृतिक इलाज है। यह पेट को साफ कर मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है।

2. त्वचा पर आता है कुदरती निखार
खुबानी का पानी विटामिन A, विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स का पावरहाउस है। खाली पेट इसे पीने से शरीर के टॉक्सिन्स बाहर निकल जाते हैं, जिससे खून साफ होता है। यह चेहरे के कील-मुंहासे, दाग-धब्बे कम करने और समय से पहले आने वाली झुर्रियों को रोकने में मदद करता है।

3. एनीमिया से राहत
भारत में महिलाओं और बच्चों में एनीमिया एक आम समस्या है। खुबानी में आयरन और कॉपर की अच्छी मात्रा होती है, जो शरीर में हीमोग्लोबिन के लेवल को बढ़ाने में मदद करती है। सुबह खाली पेट इसका सेवन करने से शरीर में खून की कमी दूर होती है और दिनभर कमजोरी या थकान महसूस नहीं होती।

4. दिल और ब्लड प्रेशर के लिए फायदेमंद
खुबानी में पोटेशियम उच्च मात्रा में और सोडियम बहुत कम होता है। पोटेशियम हमारे शरीर में फ्लूइड बैलेंस को बनाए रखता है और ब्लड वेसल्स को आराम देता है। इससे ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है और दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है।

इसे तैयार कैसे करें?
रात को 2 से 3 सूखी खुबानी को एक गिलास पानी में अच्छी तरह धोकर भिगो दें। सुबह उठकर पानी को छानकर पी लें और बची हुई खुबानी को चबाकर खा लें।

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।