1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. इन 4 लक्षणों से चलेगा पता! जो खाना आप खा रहे हैं कहीं वो पचने की जगह सड़ तो नहीं रहा?

इन 4 लक्षणों से चलेगा पता! जो खाना आप खा रहे हैं कहीं वो पचने की जगह सड़ तो नहीं रहा?

 Published : Jan 21, 2024 02:43 pm IST,  Updated : Jan 21, 2024 02:43 pm IST

खाना पचाना बहुत आसाम चीज नहीं है। ये एक लंबा प्रोसेस है और लगातार चलने वाले इस प्रोसेस में अपच की समस्या बनी रहती है। ऐसे में जब ये खाना नहीं पचता है तो पेट में सड़ने लगता है जिससे ये लक्षण नजर आने लगते हैं।

symptoms of undigested food in the body - India TV Hindi
symptoms of undigested food in the body Image Source : SOCIAL

खाना कैसे पचता है, कभी आपने सोचा है?  अगर नहीं तो आपको सोचना चाहिए क्योंकि ये पेट से जुड़ी समस्याओं का कारण बन सकती है। पर इसके लिए आपको समझना होगा कि खाना कैसे पचता है। तो, आपका गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल सिस्टम या जीआई ट्रैक्ट, अंगों की एक प्रणाली है जो आपको भोजन पचाने और पोषक तत्वों को अवशोषित करने में मदद करती है। जब आप खाते हैं, तो भोजन आपके पेट में आंशिक रूप से पच जाता है। फिर यह आपकी छोटी आंत में चला जाता है, जहां पोषक तत्व और विटामिन अवशोषित होते हैं। बचा हुआ खाना आपकी बड़ी आंत में चला जाता है, फिर मल के रूप में आपके शरीर से बाहर निकल जाता है।

आपकी बड़ी आंत आपके मल से पानी सोखती है। अगर भोजन बहुत तेजी से गुजरता है, तो बहुत कम पानी अवशोषित होता है और आपको दस्त हो सकता है। अगर यह बहुत धीमी गति से गुजरता है, तो आपका शरीर बहुत अधिक पानी सोख लेता है और आपको कब्ज हो सकता है। ऐसे में शरीर ये लक्षण नजर आ सकते हैं। जैसे

1. भूख न लगना

जब खाना सही से नहीं पचता है तो आंतों की दीवारों से चिपक जाते है। ये अपच वाले पदार्थ आंतों में विलाई पर चिपक जाते हैं और सोख कर खून से होते हुए बॉडी तक पहुंचते हैं। ऐसे मे सबसे पहले शरीर में भूख न लगने के लक्षण नजर आते हैं। अपच वाला खाना सड़ने लगता है, पेट में कीड़े हो जाते हैं और भूख नहीं लगती। 

सावधान! शरीर को जमा देने वाली ये ठंड स्लो कर सकती है आपका blood circulation, बढ़ा सकती है इन अंगों की मुश्किल

2. एक्ने, एक्जिमा और सोरायसिस

एक्ने, एक्जिमा और सोरायसिस ये तीनों ही भले स्किन से जुड़ा मामला हो लेकिन असल में इसकी बड़ी वजह गंदगी का स्किन में जम जाना है जो एक्ने एक्जिमा और सोरायसिस को ट्रिगर करती है। ऐसे में इनके लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। 

3. पथरी की दिक्कत 

जब खाना सही से नहीं पचता है तो ये गंदगी शरीर के अलग-अलग अंगों में जमा होने लगती है। जब ये सिस्ट बनकर किडनी और गोलब्लैडर में चिपक जाते हैं तो ये पथरी कहलाते हैं। ये सभी असल में खाने से निकलने वाले वेस्ट प्रोडक्ट्स के कारण बनने वाली पथरियां हैं जो अलग-अलग अंगों को प्रभावित करती हैं। 

 undigested food in the body
Image Source : SOCIAL undigested food in the body

हाई बीपी से लेकर मोटापा तक, सारी बीमारियां रहेंगी दूर जब मानेंगे स्वामी रामदेव की ये बातें

4. मोटापा

अगर आपका वजन तेजी से बढ़ रहा है और आप मोटापे के शिकार हो रहे हैं तो ये इस बात का संकेत है कि आपका शरीर सही से खाना नहीं पचा रहा है। साथ ही ये वेस्ट प्रोडक्ट आपके शरीर के अंगों में जाकर जमा हो रहे हैं और मोटापा बढ़ाने का कारण बन रहे हैं।  तो, इन लक्षणों को नजरअदांज न करें और डॉक्टर या किसी एक्सपर्ट से बात करें।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।