चीनी हमारी रोजर्मरा जिंदगी का हिस्सा है। इसका इस्तेमाल कई तरह के पकवान बनाने के लिए होता है। आपने अक्सर देखा होगा कि कुछ लोगों खाना खाने के बाद कुछ मीठा चाहिए होता है। अगर घर में मिठाई न हो तो लोग चीनी ही खा लेते हैं। लेकिन चीनी का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए। डॉक्टर्स भी इसकी सलाह देते हैं। अब डॉक्टर्स ये भी कहते हैं कि स्वस्थ रहना है तो चीनी का सेवन ही बंद कर देना चाहिए। ऐसे में सवाल ये उठता है कि अगर कोई व्यक्ति एक महीने तक चीनी का सेवन न करे तो उसके शरीर में क्या बदलाव दिख सकते हैं। चलिए जानते हैं।
1. एनर्जी लेवल में स्थिरता
जब आप चीनी खाते हैं, तो ब्लड शुगर तेजी से बढ़ता है और फिर उतनी ही तेजी से गिरता है, जिससे आप थकान महसूस करते हैं। चीनी छोड़ने के बाद, आपका एनर्जी लेवल पूरे दिन एक समान बना रहता है।
2. वजन घटाने में आसानी
चीनी में 'खाली कैलोरी' होती है जो पेट की चर्बी बढ़ाती है। इसे छोड़ते ही शरीर जमी हुई चर्बी को ऊर्जा के रूप में इस्तेमाल करना शुरू कर देता है। एक महीने में आप अपने कमर के साइज में फर्क देखेंगे।
3. त्वचा में चमक
ज्यादा चीनी से 'ग्लाइकेशन' (Glycation) की प्रक्रिया होती है, जो त्वचा के कोलाजन को नुकसान पहुंचाती है और झुर्रियां बढ़ाती है। चीनी छोड़ने से मुंहासे कम होते हैं और चेहरे पर नेचुरल ग्लो आता है।
4. बेहतर मूड
चीनी का सीधा संबंध मस्तिष्क में सूजन और डिप्रेशन के लक्षणों से पाया गया है। 30 दिनों के भीतर आप बेहतर फोकस और मानसिक शांति महसूस करेंगे। चीनी न खाने से दिमाग का धुंधलापन कम हो सकता है।
5. बेहतर नींद
ब्लड शुगर के उतार-चढ़ाव अक्सर रात की नींद में खलल डालते हैं। चीनी छोड़ने से आपका मेटाबॉलिज्म सुधरता है और आप गहरी और आरामदायक नींद आती है।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।