1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. चीनी से ज्यादा फायदेमंद है नमक के साथ दही का सेवन, जानें सेहत के लिए इसके खास फायदे

चीनी से ज्यादा फायदेमंद है नमक के साथ दही का सेवन, जानें सेहत के लिए इसके खास फायदे

 Written By: Pallavi Kumari
 Published : Jan 05, 2023 06:54 am IST,  Updated : Jan 05, 2023 06:54 am IST

दही और नमक के फायदे: क्या आप दही चीनी के साथ खाते हैं? इससे आपको क्रेविंग और एसिडिटी हो सकती है। ऐसे में आपको दही नमक के साथ खाने की कोशिश करनी चाहिए।

Curd_with_salt- India TV Hindi
Curd_with_salt Image Source : FREEPIK

दही चीनी खाना हमेशा से एक परंपरा रही है। लेकिन, दही को चीनी के साथ खाने के कुछ अपने नुकसान भी हो सकते हैं। दरअसल, दही चीनी भले ही एनर्जी बूस्टर है लेकिन ये शरीर में शुगर बढ़ा सकता है और पेट से जुड़ी समस्याओं का कारण बन सकता है। इसके अलावा कुछ लोगों को दही चीनी खाने से एसिडिटी और लंबे समय तक रहने वाली बदहजमी भी होती है। ऐसे में एक अच्छा ऑप्शन यह हो सकता है कि आप दही को चीनी के साथ नहीं बल्कि, नमक के साथ (eating curd with salt in hindi) खाएं।

Curdsalt
Image Source : FREEPIKCurdsalt

दही और नमक के फायदे-Benefits of eating curd with salt in hindi 

1. पाचन तंत्र सही रहता है

दही नमक के साथ खाने से पाचन तंत्र को कई फायदे मिलते हैं। पहते तो ये दही और नमक दोनों आसानी से पच जाता है और पेट की मेटाबोलिक गतिविधियों को बढ़ाता है। इसके अलावा ये डाइजेस्टिव एंजाइम्स और आंतों के काम काज को तेज करता है और इसे बेहतर बनाता है।

इन 5 बीमारियों में मल में आता है खून, एक्सपर्ट से जानें क्यों ये 1 लक्षण हो सकता है गंभीर

2. एसिडिटी नहीं होती

एसिडिटी की समस्या आज कल हर किसी को परेशान करती है। ऐसे में दही और नमक का सेवन पेट में एसिड लेवल को कम करने और एसिडिटी को कम करने में मदद कर सकता है। इसलिए, अगर आपको ये दिक्कत है तो आप दही और नमक का सेवन करें। 

3. ब्लोटिंग की समस्या में कारगर

खाने के बाद पेट फूलना अक्सर लोगों को परेशान करती है। ऐसे में इस ब्लोटिंग की समस्या को कम करने में दही और नमक का सेवन फायदेमंद हो सकता है। दरअसल, ये पेट में इंफ्लेमेशन को कम करता है जिससे ब्लोटिंग की समस्या कम हो जाती है। 

digestion
Image Source : FREEPIKdigestion

इन 5 कारणों से सर्दियों में रोज खाएं 2 अंडे, Vitamin D और B12 की कमी होगी दूर

4. पेट साफ हो जाता है

अगर आपको कब्ज की समस्या रहती है तो आपके लिए नमक और दही का सेवन फायदेमंद हो सकता है। दरअसल, ये मेटाबोलिज्म को तेज करता है और पेट साफ करने में मदद करता है। साथ ही ये एक लैक्सटिव की तरह भी काम करता है और कब्ज की समस्या से निजात दिलाता है।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।