1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. कंदमूल फल: रामायण में भी है इसकी चर्चा, जानें श्रीराम द्वारा खाया गया यह फल सेहत के लिए कितना फायदेमंद

कंदमूल फल: रामायण में भी है इसकी चर्चा, जानें श्रीराम द्वारा खाया गया यह फल सेहत के लिए कितना फायदेमंद

 Published : Jan 16, 2024 01:53 pm IST,  Updated : Jan 16, 2024 02:01 pm IST

22 जनवरी करीब है और इन दिनों हर तरफ प्रभु राम की ही चर्चा हो रही है। ऐसे में एक फल के बारे में जानते हैं जिसे वनवास के दौरान प्रभुराम ने खाया था और सेहत के लिए इनके क्या फायदे हैं।

Kandmul fruit- India TV Hindi
Kandmul fruit Image Source : SOCIAL

22 जनवरी करीब है और हर तरफ रामराज (22 january 2024 ram mandir) की बात चल रही है। ऐसे में आज हम एक फल के बारे में बात करेंगे जिसकी रामायण के अंदर है। प्रभुराम वनवास में इस फल को खाया करते थे और आज भी लोग इसे खाते हैं। दरअसल, हम बात कंदमूल की कर रहे हैं जो कि जंगली फल है और इसका सेवन सेहत के लिए कई प्रकार से फायदेमंद माना जाता है। आयुर्वेद में तो इसे कई बीमारियों में खाने को कहा जाता है। इसके अलावा भी इस फल के बारे में अभी और बहुत कुछ है। जानते हैं विस्तार से।

कंदमूल फल किसे कहते हैं?

कंदमूल फल असल में एक जंगली फल है जिसमें कैल्शियम, आयरन और विटामिन सी की अच्छी मात्रा होती है। देखने में ये शकरकंद जैसा लगता है। ये फल इम्यूनिटी बढ़ाता है और सर्दी-जुकाम में भी आप इसे खा सकते हैं। इसके अलावा ये इन तीन स्थितियों में फायदेमंद है।

Powerfood: विटामिन सी, कैल्शियम, आयरन और जिंक से भरपूर है ब्रोकली, रोज खाने से बढ़ती है इम्यूनिटी

कंदमूल फल खाने के फायदे

1. पेट के लिए फायदेमंद

पेट के लिए कंदमूल फल खाने के फायदे कई हैं। ये फल हाई फाइबर से भरपूर है और पाचन क्रिया को तेज करता है। ये मल में थोक जोड़ने का काम करता है और कब्ज व बवासीर जैसी समस्याओं को कम करने में मददगार है। साथ ही इसमं आयरन भी है जो कि शरीर में खून की कमी को रोकता है। 

Kandmul fruit benefits
Image Source : SOCIALKandmul fruit benefits

क्या होता है कोलेजन प्रोटीन, त्वचा और बालों को रखता है जवान, इन सुपरफूड में पाया जाता है

2. कभी नहीं बढ़ेगा वजन और कोलेस्ट्रॉल

अगर आपको वजन बढ़ने या कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की चिंता है तो आपको कंदमूल फल खाना चाहिए। ये फल हाई फाइबर और रफेज से भरपूर है जो कि वेट बढ़ने नहीं देगा और कोलेस्ट्रॉल कम करने में मददगार है। तो, इन्हीं तमाम कारणों से इस फल को सेहत के लिए भी फायदेमंद माना जाता है।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।