1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. जब बढ़ने लगता है शरीर में गंदा कोलेस्ट्रॉल, दिल का बन जाता है दुश्मन, इन लक्षणों से करें पहचान

जब बढ़ने लगता है शरीर में गंदा कोलेस्ट्रॉल, दिल का बन जाता है दुश्मन, इन लक्षणों से करें पहचान

 Written By: Bharti Singh
 Published : Jun 06, 2024 09:12 am IST,  Updated : Jun 06, 2024 09:12 am IST

High Cholesterol Symptoms: शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ना हार्ट के लिए खतरनाक माना जाता है। ज्यादा फैट और ऑयली खाने से कोलेस्ट्रॉल बढ़ जाता है। हालांकि कई बार इसकी पहचान देरी से होती है। आप इन लक्षणों से हाई कोलेस्ट्रॉल की पहतान कर सकते हैं।

High Cholesterol- India TV Hindi
High Cholesterol Image Source : FREEPIK

शरीर में खराब कॉलेस्ट्रॉल का बढ़ना खतरनाक माना जाता है। कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से धमनियों में रुकावट आने लगती है जिससे ब्लड फ्लो रुक जाता है। ये स्थिति हार्ट के लिए खतरनाक साबित हो सकती है। हार्ट अटैक और स्ट्रॉक की बड़ी वजह हाई कोलेस्ट्रॉल को माना जाता है। हालांकि कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर नॉर्मल रुटीन में किसी तरह की परेशानी नहीं होती है। इसीलिए लोगों को पता नहीं चल पाता कि उनके शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल जमा हो रहा है। हाई कोलेस्ट्रॉल को साइलेंट किलर माना जाता है। आप कुछ लक्षणों से पहचान कर सकते हैं कि कहीं आपके शरीर में कोलेस्ट्रॉल का लेवल हाई तो नहीं हो रहा है?

हाई कोलेस्ट्रॉल क्यों है खतरनाक

दरअसल कॉलेस्ट्रॉल बढ़ने से शरीर में सीधे कोई इंपैक्ट नहीं आता, लेकिन कई बार हार्ट अटैक जैसी गंभीर बीमारियों का कारण हाई कोलेस्ट्रॉल बन जाता है। यही वजह है कि खराब कोलेस्ट्रॉल को हार्ट का सबसे बड़ा दुश्मन माना जाता है। शरीर कॉलेस्ट्रोल बढ़ रहा है तो कुछ एरिया में क्रैपिंग एक साइन हो सकता। इस बीमारी को PAD( peripheral artery diseas) कहते हैं, जो शरीर में कॉलेस्ट्रोल बढ़ने से होती है। क्रैंपिंग यानि शरीर के कई हिस्सों में ऐंठन जैसी महसूस होती है। ऐंठन शरीर के अलग-अलग हिस्सों में कहीं भी हो सकती है। अगर आपकी शरीर में भी क्रैंपिंग होती है तो उसे नजरअंदाज ना करें। 

PAD( peripheral artery diseas) क्या है

इस स्थिति में दिमाग या शरीर के किसी दूसरे हिस्से में आर्टरीज में प्लाक जैसे कॉलेस्ट्रोल जमा होने लगता है। जिसके कारण आर्टरीज में ब्लड फ्लो कम हो जाता है और हाथ पैरों में ऐंठन होने लगती है।

हाई कॉलेस्ट्रोल के लक्षण

यूनिवर्सिटी ऑफ कैलीफॉर्निया सैन फ्रांसिस्को के सर्जरी डिपार्टमेंट की एक स्टडी के मुताबिक शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर पैरों में, पंजों में, काफ मसल्स और हिप एरिया में ऐंठन महसूस हो सकती है। हालांकि कई बार आराम करने से इसमें रिलेक्स फील होता है। वहीं पैरों में सूजन आना भी एक लक्षण है। इसके अलावा चोट लगने पर बहुत दिनों तक ठीक न हो तो इसे भी शरीर में कॉलेस्ट्रोल बढ़ने का लक्षण माना जा सकता है। कई बार त्वचा का रंग पीला होने लगता है। दोनों पैरों में अलग अलग टेम्परेचर महसूस होता है। ये सभी लक्षण हाई कोलेस्ट्रॉल के कारण महसूस हो सकते हैं।

कॉलेस्ट्रोल बढ़ने के कारण

  • एक्सरसाइज या फिजिकल एक्टिविटी न करना
  • जरुरत से ज्यादा फैटी और ऑइली खाना 
  • बहुत अधिक मोटापा होना बड़ा कारण हो सकता है
  • स्मोकिंग और ड्रिंकिंग से भी कॉलेस्ट्रोल बढ़ सकता है 
  • जेनेटिक वजहों से भी कॉलेस्ट्रोल हाई रह सकता है

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।