1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. जो लहसुन आप खा रहे हैं, वो चाइनीज है या नहीं, जानिए कैसे कर सकते हैं पहचान?

जो लहसुन आप खा रहे हैं, वो चाइनीज है या नहीं, जानिए कैसे कर सकते हैं पहचान?

 Written By: Bharti Singh
 Published : Apr 01, 2024 06:39 pm IST,  Updated : Apr 01, 2024 06:39 pm IST

Chinese Fake Garlic Identification: भारत में अवैध तरीके से चीन से आए लहसुन की सप्लाई की जा रही है। दुकानों पर बिकने वाला मोटा, सफेद और बड़ी-बड़ी कलियों वाला लहसुन कहीं चाइनीज लहसुन तो नहीं है। खरीदने से पहले जान लें चाइनीज लहसुन की पहचान।

Chinese Garlic- India TV Hindi
Chinese Garlic Image Source : FREEPIK

आजकल फल और सब्जिों में तेजी से मिलावट की जाने लगी है। ज्यादा पैदावार के लिए फल-सब्जियों में हानिकारक केमिकल्स का उपयोग किया जा रहा है। मिलावट के दौर में बाजारों में चाइनीज लहसुन भी पहुंच रहा है। भारत में बड़ी मात्रा में अवैध रूप से नेपाल के जरिए चाइनीज लहसुन की सप्लाई हो रही है। चाइनीज लहसुन को भारत में बैन किया जा चुका है। इसमें कई तरह के हानिकारक केमिकल्स का उपयोग किया जाता है। सबसे अहम बात ये है कि चाइनीज लहसुन को उगाने में मेटल, लेड और क्लोरीन का उपयोग किया जाता है। ऐसे में आपको सावधान होने की जरूरत है। कहीं आप भी चाइनीज लहुसन का सेवन तो नहीं कर रहे हैं। लहसुन खरीदने से पहले जान लें इंडियन और चाइनीज लहसुन में क्या फर्क है।

सेहत का दुश्मन बन रहा है चाइनीज लहसुन

मार्केट में बिकने वाला नकली लहसुन कई लोगों के घरों में खाया जा रहा है। कुछ लोगों को ये पता भी नहीं है कि वो जिसे लहसुन समझकर खा रहे हैं वो नकली लहसुन है। चाइनीज लहसुन का स्वाद बिल्कुल असली लहसुन के जैसा ही होता है। इसलिए कुछ लोग इसमें आसानी से फर्क नहीं कर पाते हैं। ये लहसुन दिखने में ज्यादा सफेद और इसकी कलिया ज्यादा मोटी होती हैं। इस लहसुन को छीलना भले ही आसान हो, लेकिन ये सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। इस तरह का लहसुन खाने से नर्वस सिस्टम से जुड़ी गंभीर बीमारियां और यहां तक कि कैंसर का खतरा भी बढ़ सकता है।  

ऐसे करें असली और नकली लहसुन की पहचान

लहसुन खरीदते वक्त आप कुछ बातों को ध्यान में रखते हुए असली और नकली लहसुन की पहचान कर सकते हैं।

सबसे पहली बात मार्केट में ज्यादा सफेद और मोटा लहसुन बिक रहा हो तो उसे खरीदने से बचें।
देसी लहसुन की कलियां थोड़ी छोटी होती हैं और इनमें दाग-धब्बे भी नजर आते हैं छिलका उतना सफेद नहीं होता है।
असली लहसुन की पहचान है कि आप लहसुन पलट कर देखें अगर निचले हिस्से में दाग सा दिखाई दे तो असली लहसुन है।
अगर पलटकर देखने पर भी लहसुन बिल्कुल सफेद हो तो ये नकली चाइनीज लहसुन हो सकता है।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।