1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. दिनभर शरीर टूटता रहता है, हो सकती है विटामिन डी3 की घोर कमी, इन चीजों में पाया जाता है

दिनभर शरीर टूटता रहता है, हो सकती है विटामिन डी3 की घोर कमी, इन चीजों में पाया जाता है

 Written By: Bharti Singh
 Published : Oct 02, 2024 10:05 am IST,  Updated : Oct 02, 2024 10:05 am IST

Vitamin D3 For Body: शरीर को स्वस्थ रखने के लिए विटामिन डी2 और डी3 की जरूरत होती है। ये दोनों मिलकर विटामिन डी बनते हैं। जानिए विटामिन डी3 के कमी के लक्षण और किन लोगों में पाई जाती है इसकी कमी। विटामिन डी3 से भरपूर आहार क्या है?

विटामिन डी3- India TV Hindi
विटामिन डी3 Image Source : FREEPIK

विटामिन डी (Vitamin D) शरीर को स्वस्थ रखने के लिए बहुत जरूरी है। आजकल ज्यादातर लोग विटामिन डी के सप्लीमेंट्स के सहारे जी रहे हैं। विटामिन डी वसा घुलनशील होता है। विटामिन डी का नेचुरल सोर्स सूरज की रोशनी है, जिससे नेचुरली विटामिन डी की कमी को पूरा किया जा सकता है। लेकिन खराब लाइफस्टाइल के चक्कर में लोगों के शरीर में विटामिन डी की घोर कमी होने लगी है। विटामिन डी 2 तरह के होते हैं विटामिन डी2 और विटामिन डी3 ये दोनों मिलकर विटामिन डी बनता है। ऐसे में अगर शरीर में विटामिन डी3 कम हो जाए तो शरीर में दिनभर थकान, कमजोरी और टूटन जैसी महसूस होती रहती है। इम्यूनिटी वीक होने के कारण आप जल्दी बीमार पड़ते हैं। आइये जानते हैं शरीर के लिए विटामिन डी3 क्यों जरूरी है और ये किन चीजों में पाया जाता है?

विटामिन डी3 की कमी होने के लक्षण

  • बार-बार बीमार होना- शरीर में जब विटामिन डी की कमी होने लगती है तो इसका इम्यूनिटी पर असर पड़ता है। इम्यून सिस्टम कमजोर होने पर आप बार-बार बीमार होते हैं और सर्दी-खांसी या बुखार जैसी समस्याएं बढ़ जाती हैं।

  • थकान बनी रहना- कई बार बिना किसी काम के भी दिनभर शरीर में थकान, कमजोरी और टूटन जैसी महसूस होती है। इसका बड़ा कारण शरीर में विटामिन डी3 की कमी है। शरीर में विटामिन डी कम होने पर नींद आना या ऊर्जा में कमी महसूस होती है।

  • कमर, मांसपेशियों या हड्डियों में दर्द- विटामिन डी2 और डी3 कम होने पर हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। हड्डियों को कैल्शियम नहीं मिल पाता जिसकी वजह से जोड़ो में, पीठ में या मसल्स में दर्द  महसूस होता है।

विटामिन डी3 की कमी क्यों होती है

  • जब आप बहुत कम धूप में निकलते हैं तो शरीर में विटामिन डी की कमी होने लगती है। 

  • जिन लोगों को रंद सांवला या काला होता है उनकी स्किन का मेलानीन सूर्य की किरणों को शरीर में प्रवेश करने से रोकता है। जिससे विटामिन डी कम जाता है।

  • किडनी फंक्शन में कोई दिक्तत है तो शरीर में विटामिन डी3 की कमी हो सकती है। क्योंकि किडनी कैल्सीटेरॉल नाम का एक हार्मोन बनाती है जो हड्डियों को खून से कैल्शियम लेने में मदद करता है। लेकिन किडनी में दिक्कत होने पर विटामिन डी ऐसा नहीं कर पाता है।

कौन सी चीजों में पाया जाता है विटामिन डी2 और डी3

सूरज की रौशनी के अलावा विटामिन डी3 और विटामिन डी2 के सोर्स अलग-अलग हैं। विटामिन डी3 पशुओं से मिलता है। जिसमें मछली, फिश ऑयल, अंडे की जर्दी, बटर और डायटरी सप्लीमेंट्स शामिल हैं। वहीं विटामिन डी2 प्लांट बेस्ड फूड जैसे मशरूम और फॉर्टिफाइड फूड्स से मिलता है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।