1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. डॉक्टर ने बताया महिलाओं के लिए कौन से टेस्ट हैं सबसे जरूरी, बिना देरी किए आज ही करवा लें

डॉक्टर ने बताया महिलाओं के लिए कौन से टेस्ट हैं सबसे जरूरी, बिना देरी किए आज ही करवा लें

 Written By: Bharti Singh
 Published : Oct 05, 2024 10:36 am IST,  Updated : Oct 05, 2024 10:36 am IST

Medical Tests For Women: उम्र बढ़ने के साथ शरीर में कई बदलाव आने लगते हैं। ऐसे में जरूरी है कि महिलाओं को कुछ मेडिकल टेस्ट जरूर करवा लेने चाहिए। इससे शरीर में होने वाले हार्मोंस के बदलाव का पता चलता है और आप लंबे समय तक स्वस्थ रहते हैं।

women medical checkup- India TV Hindi
women medical checkup Image Source : FREEPIK

महिलाएं अपने स्वास्थ्य को लेकर सबसे ज्यादा लापरवाह होती हैं। खासतौर से शादी से बाद महिलाएं अपना सब कुछ परिवार और बच्चे के लिए छोड़ देती हैं। शादी से पहले एकदम फिट रहने वाली लड़कियां शादी के बाद एकदम बदल जाती हैं। इसका एक बड़ा कारण महिलाओं में हार्मोंसल बदलाव भी है। खासतौर से बच्चा होने के बाद शरीर में काफी परिवर्तन आने लगते हैं। लेकिन जब तक आप स्वस्थ नहीं होंगी घर को भी फिट नहीं रख सकती हैं। अगर आप 40 की उम्र के पास हैं या पार कर चुकी हैं तो शरीर में कई तरह की परेशानियां पैदा हो सकती हैं। आपको जरा जरा भी लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। आइये जानते हैं 40 के बाद महिलाओं के लिए कौन से मेडिकल टेस्ट जरूर करवा लेने चाहिए।

40 साल के बाद जरूरी मेडिकल टेस्ट

लिपिड प्रोफाइट कोलेस्ट्रॉल स्क्रीनिंग- इस टेस्ट में खून के नमूने से कोलेस्ट्रॉल की जांच की जाती है। इस टेस्ट को करना से शरीर में कोलेस्ट्रॉल के लेवल का पता लगता है। जिससे हार्ट से जुड़ी बीमारियों का खतरा भी कम होता है। हार्ट के लिए आपको ईसीजी भी करवा लेना चाहिए।

सर्वाइकल और ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग- पेप स्मीयर टेस्ट सर्वाइकल कैंसर की जांच के लिए किया जाता है। आपको 40 की उम्र के बाद ये टेस्ट जरूर करवाना चाहिए। इसके अलावा नियमित ब्रेस्ट एग्जामिन करवाना न भूलें। इसके लिए आप हर 2-3 हफ्ते में खुद भी टेस्ट कर सकती हैं। ब्रेस्ट में कही दर्द या किसी तरह की गांठ फील हो तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।

थायरॉइड और शुगर टेस्ट- उम्र के साथ थायरॉइड भी बढ़ जाता है। इससे बॉडी का सिस्टम प्रभावित होने लगता है। इसलिए 40 की उम्र होने पर आपको डॉक्टर की सलाह से हर साल थायरॉइड और शुगर का टेस्ट भी करवा लेना चाहिए।

विजन टेस्ट- जो महिलाएं चश्मा पहनती हैं या कॉन्टैक्ट लेंस लगती हैं उन्हें हर साल अपना आई टेस्ट जरूर करवाना चाहिए। अगर चश्मा नहीं लगा है तो हर साल अपनी आंखों का चेकअप करवा लें। इससे आंखों की रौशनी का पता चल जाएगा। जिनकी नजर सही है उन्हें 2 साल में या कोई परेशानी होने पर टेस्ट करवा लेना चाहिए।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।