अगर आप लंबे समय तक हेल्दी रहना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको अपनी डाइट में बदलाव करना होगा। अपनी डाइट में इन कुछ फूड्स को शामिल कर आप अपने शरीर को बीमारियों से दूर रख सकते हैं। कैंसर हीलर सेंटर के डायरेक्टर और ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. कृष्णा तरंग ने बताया कि हेल्दी रहने के लिए आपकी डाइट कैसी होनी चाहिए और किन चीजों को रोजाना की थाली का हिस्सा बनाना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।
डाइट में शामिल करें ये फूड्स
-
सब्जियां: आप अपनी डाइट में ब्रोकोली, शलगम, मूली, सरसो का साग, पत्ता गोभी और फूल गोभी जैसे सब्जियां शामिल करें। ये सब्जियां क्रूसिफेरस परिवार से हैं जो कई विटामिन और मिनिरल्स से भरपूर हैं। इनमें विटामिन सी, विटामिन के, विटामिन ए, फोलेट, पोटेशियम और कैल्शियम प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं, जो शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत करते हैं। साथ ही ये सब्जियां ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम कर कैंसर के जोखिम को कम करने में मददगार हैं।
-
एंटी इंफ्लेमेटरी फूड्स: डॉक्टर कृष्णा तरंग कहते हैं कि अपनी डाइट में आप बेरीज और कलरफूल फ्रूट्स को ज़रूर शामिल करें। गहरे रंग के इन फ्रूट्स में एंटी ऑक्सीडेंट्स होता है जो फ्री रेडिकल्स को कंट्रोल करते हैं। बता दें, फ्री रेडिकल्स वो म्यूलिकल होता है जो डीएनए को डैमेज करता है यानी ये कैंसर सेल्स को ट्रिगर कर सकते हैं। इसलिए, अपनी डाइट में एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटी ऑक्सीडेंट्स से भरपूर आंवला, जामुन, अनार, कच्चा टमाटर, ब्लू बेरीज जैसे फलों को अपनी डाइट में शामिल करें।
-
साबुत अनाज: आप अपनी डाइट में साबुत अनाज जैसे अरहर की दाल, राजमा, चना, लोबिया, चना दाल और ब्राउन राइस को ज़रूर शामिल करें। मल्टीग्रेन आटे से बनी रोटियां आपकी थाली में होनी चाहिए।
-
हेल्दी फैट्स: डाइट में फैट सुनकर घबराएं नहीं, रिफाइंड फैट सेहत के लिए नुकसानदायक है लेकिन हेल्दी फैट शरीर के लिए बहुत ज़रूरी है। इसलिए, अपनी डाइट में हेल्दी फैट जैसे नट्स और सीड्स को शामिल करें, अखरोट, अलसी, बादाम, पम्पकिन सीड्स इ सभी हेल्दी फैट्स हैं।
-
किचन के मसाले: अपनी डाइट में आप भारतीय मसालों को ज़रूर शामिल करें। हल्दी, अदरक, लहसुन, काली मिर्च और दालचीनी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। ये मसाले एंटी इंफ्लामेटरी से भरपूर हैं। इसके अलावा, अगर आप अपने आंतों में गुड बैक्टीरिया को बढ़ाना चाहते हैं तो अपनी डाइट में इन फूड्स को शामिल करें
Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है)