1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. बर्बाद हो जाएंगे आपके सारे पैसे, अगर तरबूज खाने के बाद खाएंगे ये 3 चीजें

बर्बाद हो जाएंगे आपके सारे पैसे, अगर तरबूज खाने के बाद खाएंगे ये 3 चीजें

 Written By: Pallavi Kumari
 Published : Apr 27, 2023 08:46 am IST,  Updated : Apr 27, 2023 08:46 am IST

Foods to avoid after watermelon: तरबूज फाइबर और पानी से भरपूर फल है, ऐसे में इसके बाद कुछ चीजों का सेवन आपके लिए नुकसानदेह हो सकता है।

watermelon_benefits- India TV Hindi
watermelon_benefits Image Source : FREEPIK

Foods to avoid after watermelon: तरबूज खाना किसे नहीं पसंद। गर्मियों के लिए तो ये और भी फायदेमंद होता है। लेकिन, कई बार कुछ गलतियों के कारण हम तरबूज पर खर्च किए सारे पैसों को बर्बाद कर सकते हैं। जी हां, दरअसल इसकी वजह है एक गलत फूड कॉम्बिनेशन। दरअसल, तरबूज खाने के बाद कुछ चीजों का सेवन करना आपका हाजमा खराब कर सकते हैं और तरबूज से मिलने वाले तमाम फायदे का नुकसान कर सकते हैं। तो, आइए जानते हैं तरबूज खाने के बाद क्या नहीं खाना चाहिए।

तरबूज खाने के बाद क्या नहीं खाना चाहिए-What should you avoid after watermelon in hindi

1. तरबूज खाने के बाद दूध से दूरी बनाएं

तरबूज खाने के बाद दूध का सेवन करना सेहत के लिहाज से कई प्रकार से नुकसानदेह हो सकता है। दरअसल, तरबूज में विटामिन सी होता है और जब आप इसके बाद दूध वाली चीजों को खाते हैं तो, ये आपस में रिएक्ट करते हैं और ब्लोटिंग का कारण बनते हैं। इस प्रकार से ये डाइजेशन को खराब करके, पाचन तंत्र को नुकसान पहुंचाते हैं और बदहजमी का कारण बन सकता है। 

लेमनग्रास किडनी की सेहत के लिए है फायदेमंद, जानें कैसे करता है काम और सेवन का तरीका

2. तरबूज खाने के बाद प्रोटीन फूड्स

तरबूज खाने के बाद प्रोटीन से भरपूर फूड्स का सेवन करना आपके लिए नुकसानदेह हो सकता है। दरअसल,  तरबूज में विटामिन और रफेज होता है। कुछ मात्रा में स्टार्च भी होता है। ऐसे में प्रोटीन से भरपूर फूड्स जैसी कि दाल का सेवन, डाइजेस्टिव एंजाइम्स का नुकसान करता है और पेट के लिए नुकसानदेह हो सकता है। 

protein
Image Source : FREEPIKprotein

गर्मियों में मांसपेशियों का ऐंठन क्यों बढ़ जाता है? जानें 4 कारण और बचाव टिप्स

3. तरबूज खाने के बाद अंडा

तरबूज खाने के बाद अंडा खाना, पेट की कई समस्याओं को बुलावा दे सकता है। दरअसल, अंडे में प्रोटीन के अलावा ओमेगा-3 जैसे फैटी एसिड होते हैं और तरबूज पानी से भरपूर फल है। ऐसे में ये दोनों मिलकर, एक दूसरे को पचने से रोकते हैं और फिर ये पेट में ब्लोटिंग और कब्ज का कारण बन सकते हैं।

तो, तरबूज खाने के बाद इन फूड्स के सेवन से बचें। इसके अलावा जब भी तरबूज खाएं, लगभग 30 मिनटतक कुछ न खाएं और शरीर को इसके न्यूट्रिएंट्स को अवशोषित करने दें। 

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए हैकिसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।