1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. इस दाल के पानी से दूर हो जाएगी विटामिन बी12 की कमी, कई समस्याओं से मिलेगा छुटकारा

इस दाल के पानी से दूर हो जाएगी विटामिन बी12 की कमी, कई समस्याओं से मिलेगा छुटकारा

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Dec 23, 2024 07:10 am IST,  Updated : Dec 23, 2024 09:21 am IST

क्या आपके शरीर में भी विटामिन बी12 की कमी पैदा हो गई है? अगर हां, तो आपको इस दाल के पानी को रेगुलरली पीना शुरू कर देना चाहिए।

मूंग की दाल का पानी- India TV Hindi
मूंग की दाल का पानी Image Source : FREEPIK

क्या आप जानते हैं कि अगर आपने समय रहते विटामिन बी-12 की कमी को दूर नहीं किया, तो आपको सेहत से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है? शरीर में पैदा हुई विटामिन बी-12 की कमी से छुटकारा पाने के लिए आपको अपने डाइट प्लान में इस दाल के पानी को जरूर शामिल करना चाहिए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मूंग की दाल का पानी आपकी सेहत के लिए वरदान साबित हो सकता है।

पिएं मूंग की दाल का पानी

आपको बता दें कि मूंग की दाल के पानी में विटामिन बी12 की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। मूंग की दाल में प्रोटीन और फाइबर भी मौजूद होता है। एंटीऑक्सीडेंट और मिनरल्स से भरपूर मूंग की दाल विटामिन बी12 की कमी को दूर करने के साथ-साथ सेहत से जुड़ी कई समस्याओं को छूमंतर करने में कारगर साबित हो सकती है।

बेहद आसान रेसिपी

रात में सोने से पहले एक कप में पानी भर लीजिए। इसके बाद मूंग की दाल को अच्छी तरह से धोने के बाद इस एक कप पानी में भिगोकर छोड़ दीजिए। अगली सुबह आप मूंग दाल के पानी को पी सकते हैं। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए सुबह-सुबह खाली पेट मूंग की दाल के पानी का सेवन करना चाहिए।

विटामिन बी-12 की कमी के लक्षण

हर समय थकान और कमजोरी महसूस होना, इस तरह का लक्षण विटामिन बी12 की कमी की तरफ इशारा कर सकता है। अगर आपकी याददाश्त कमजोर होने लगी है, तो भी आपको सावधान हो जाना चाहिए। इसके अलावा विटामिन बी12 की कमी की वजह से खून की कमी भी पैदा हो सकती है। हाथ-पैर में झनझनाहट और सांस लेने में तकलीफ होना, आपको इस तरह के लक्षणों को नजरअंदाज करने की गलती नहीं करनी चाहिए।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।