1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. आयुर्वेद के मुताबिक बुखार आने पर भूलकर भी नहीं करने चाहिए ये काम, नहीं तो लंबी चलेगी बीमारी

आयुर्वेद के मुताबिक बुखार आने पर भूलकर भी नहीं करने चाहिए ये काम, नहीं तो लंबी चलेगी बीमारी

 Written By: Bharti Singh
 Published : Jan 05, 2024 04:46 pm IST,  Updated : Jan 05, 2024 04:56 pm IST

Ayurvedic Tips In Fever: बुखार आने पर कुछ बातों का खास ख्याल रखना चाहिए। आयुर्वेद के मुताबिक डाइट में ऐसी कई चीजें है जिनसे आपकी परेशानी बढ़ सकती है। इसके अलावा बॉडी को हाइड्रेट रखना बहुत जरूरी है। आयुर्वेद के मुताबिक बुखार आने पर ये काम नहीं करने चाहिए।

Fever- India TV Hindi
बुखार में न करें ये काम Image Source : FREEPIK

सर्दियों में लोग सबसे ज्यादा बीमार पड़ते हैं। बड़े हों या बच्चे सर्दी, जुकाम, खांसी और बुखार सभी को परेशान करता है। बदलता मौसम और गिरता तापमान शरीर के तापमान को बढ़ा देता है। ऐसे में सुबह-शाम की ठंड से बचकर रहें। अगर आपको बुखार आ भी जाए तो कुछ बातों का खास ख्याल रखें। आपकी लापरवाही की वजह से बीमारी लंबी चल सकती है। बुखार जितने ज्यादा दिन रहेगा परेशानी उतनी ज्यादा झेलनी पड़ेगी। ऐसे में जब आपको बुखार आए तो कुछ बातों का ख्याल जरूर रखें। खासतौर से आयुर्वेद के मुताबिक डाइट में बहुत परहेज रखना चाहिए। जिससे आपकी सेहत और न बिगड़े। ज्यादातर लोग ये नहीं जानते कि बुखार आने पर क्या खाना चाहिए और किस चीज का सेवन बिल्कुल बचना चाहिए। आइये जानते हैं बुखार आने पर कैसे रखें अपनी सेहत का ख्याल? 

बुखार आने पर क्या नहीं करना चाहिए

  1. ठंडे पानी से नहाने से बचें- कुछ लोग बुखार आने पर नहा लेते हैं, जबकि ऐसा नहीं करना चाहिए। खासतौर से ठंडे पाने से भूलकर भी नहीं नहाना चाहिए। अगर आपको लग रहा है तो गुनगुने पानी से स्पंजिंग कर लें या फिर हल्का बाथ ले सकते हैं। बुखार में ध्यान रखें गरम पानी से ही नहाएं चाहे ठंड हो या गर्मी। वैसे कोशिश करें कि 2-3 दिन तक बिना नहाए काम चल जाए तो।
  2. इन फलों के सेवन से बचें- फीवर में वैसे तो फल खाना अच्छा माना जाता है, लेकिन कौन से फल खाने चाहिए और कौन से नहीं खाने चाहिए ये आपको जानना जरूरी है। बुखार आने पर ऐसे कई फल हैं जिनसे परहेज करना चाहिए, खासतौर से जूसी और खट्ट फल, केला, तरबूज, संतरा, नींबू खाने से बचें।
  3. व्यायाम न करें- अगर आपको बुखार है तो व्यायाम बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। एक्सरसाइज करने से शरीर का तापमान एकदम से हाई हो जाता है, जो नुकसान कर सकता है। इस वक्त शरीर कमजोर होता है तो एक्सरसाइज करने से बचें।
  4. दही का सेवन न करें- बुखार आने पर ठंडी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। इसलिए बुखार में दही, छाछ, लस्सी या रायता पीने से बचना चाहिए। खासतौर से ठंडे खाद्य पदार्थों के सेवन से परहेज करना जरूरी है। जिसमें दही सबसे पहले नंबर पर आता है।

बुखार आने पर क्या करना चाहिए

  1. अगर आपको बुखार है तो सबसे पहले डाइट का ख्याल रखें। हल्का और आसानी से पचने वाला भोजन लें। 
  2. एक साथ ज्यादा मात्रा में खाना खाने से बचें और खाने के बाद घर के अंदर ही हल्का टहलते रहें।
  3. फीवर में आपको भरपूर पानी पीना है, लेकिन गुनगुना पानी ही पिएं। इससे गले को आरामा मिलता है।
  4. आप चाहें तो बुखार में सूप भी पी सकते हैं। टमाटर का सूप, मिक्स वेज सूप या मूंग दाल का सूप पी सकते हैं।
  5. बुखार आने पर भरपूर आराम करना चाहिए। समय से सोने और जागने से सेहत में सुधार आता है।

खाना पचाने में कितना समय लगता है, जान लें पाचन की 5 स्टेज क्या हैं?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।