1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. मॉर्निंग वॉक पर जाने से पहले क्या करना चाहिए? जानें वो 2 काम जो हैं बेहद जरूरी

मॉर्निंग वॉक पर जाने से पहले क्या करना चाहिए? जानें वो 2 काम जो हैं बेहद जरूरी

 Published : Dec 26, 2023 07:00 am IST,  Updated : Dec 26, 2023 07:00 am IST

Morning walk tips: मॉर्निंग वॉक करना सेहत के लिए बेहद जरूरी है। लेकिन, अगर आप इसे करने से पहले कुछ नियमों को फॉलो कर लें तो ज्यादा फायदे पा सकते हैं। क्यों और कैसे, तो जानते हैं मॉर्निंग वॉक करने से पहले क्या करें।

Morning walk tips- India TV Hindi
Morning walk tips Image Source : SOCIAL

Morning walk tips: मॉर्निंग वॉक करने से पहले कुछ नियमों को फॉलो कर लेना कई समस्याओं से बचाव में मदद कर सकता है। साथ ही इससे आपको ज्यादा फायदे मिल सकते हैं। दरअसल, मॉर्निंग वॉक के दौरान आुके शरीर में जमा एक्ट्रा कैलोरी का इस्तेमाल होता है और सारी मांसपेशियां इसमें शामिल हो जाती हैं। इसके अलावा एक लंबे मॉर्निंग के दौरान शरीर डिहाइड्रेट हो सकता है और पानी की कमी महसूस हो सकती है। ऐसे में जरूरी है कि आप मॉर्निंग वॉक करने से पहले (things to do before morning walk) ही कुछ  चीजों को कर लें नहीं तो मॉर्निंग वॉक के कारण आपको ये नुकसान महसूस हो सकते हैं।

मॉर्निंग वॉक पर जाने से पहले क्या करना-What to do before morning walk

1. मॉर्निंग वॉक पर जाने से मलत्याग कर लें

मॉर्निंग वॉक पर जाने से मलत्याग इसलिए कर लेना चाहिए क्योंकि अगर आपके पेट में मल जमा रहता है तो इसकी वजह से कब्ज की स्थिति बनी रह सकती है। क्योंकि बिना मलत्याग किए अगर आप मॉर्निंग वॉक के लिए जाते हैं तो शरीर की गर्मी और मॉर्निंग वॉक की इंटेंसिटी आपके मल को सूखा सकती है और आपके बॉवेल मूवमेंट को प्रभावित कर सकती है। साथ ही ये आपके वेस्ट प्रोडक्ट्स की भी एनर्जी ले सकती है जिससे आपको कब्ज की समस्या का पालन करना पड़ सकता है। 

drinking water before walk
Image Source : SOCIALdrinking water before walk

पोषक तत्वों का पावरहाउस है यह बीज, सेवन करते ही कई बीमारियां होंगी दूर

2. मॉर्निंग वॉक पर जाने से पहले पानी पी लें

मॉर्निंग वॉक पर जाने से पहले आपको पानी जरूर पीकर जाना चाहिए।  क्योंकि इससे शरीर डिहाइड्रेट नहीं होता है और मांसपेशियों में ताकत बनी रहती है। इसके अलावा पानी आपके शरीर को ताकत से भर देता है और वॉक को और आसान बनाता है। इससे मॉर्निंग के दौरान अकड़न और मांसपेशियों में दर्द जैसी दिक्कतें नहीं होती हैं।  

ठंड में भी तेजी से कम होगा वजन, अजवाइन के पानी में ये चीज़ मिलाकर पियें; जानें इस्तेमाल का सही तरीका

इसके अलावा मॉर्निंग वॉक से पहले कुछ स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज भी कर लें। ऐसा करना ब्लड सर्कुलेशन को तेज करता है और वॉक करने की क्षमत और इसके फायदे को बढ़ाता है। तो, मॉर्निंग वॉक से पहले इन चीजों को जरूर फॉलो करें।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।