1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. जड़ से दूर हो जाएगी विटामिन बी12 की कमी, इन वेज ऑप्शन्स को डाइट में कर लीजिए शामिल

जड़ से दूर हो जाएगी विटामिन बी12 की कमी, इन वेज ऑप्शन्स को डाइट में कर लीजिए शामिल

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Nov 10, 2024 04:20 pm IST,  Updated : Nov 10, 2024 04:59 pm IST

अगर आपको भी यही लगता है कि विटामिन बी12 की कमी को दूर करने के लिए सिर्फ नॉन वेजिटेरिन फूड आइटम्स खाए जाते हैं, तो आपको अपनी इस गलतफहमी को दूर कर लेना चाहिए।

Vitamin B12 Rich Foods- India TV Hindi
Vitamin B12 Rich Foods Image Source : FREEPIK

क्या आप जानते हैं कि अगर विटामिन बी12 की कमी को समय रहते दूर न किया जाए, तो आपको लेने के देने भी पड़ सकते हैं? विटामिन बी12 की कमी शरीर में कमजोरी और थकान पैदा कर सकती है। अक्सर लोग इस विटामिन की कमी को दूर करने के लिए या तो नॉन वेज फूड आइटम्स का सेवन करते हैं या फिर विटामिन बी12 के कैप्सूल्स खाते हैं। आइए विटामिन बी12 से भरपूर कुछ वेजिटेरियन फूड ऑप्शन्स के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।

हरी पत्तेदार सब्जियां

सर्दियों में अक्सर हरी पत्तेदार सब्जियों को खाने की सलाह दी जाती है। आपको बता दें कि हरी पत्तेदार सब्जियों में विटामिन बी12 की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। विटामिन बी12 की कमी को दूर करने के लिए आप पालक को अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं। अगर आप चाहें तो आप पालक की सब्जी या फिर पालक के सूप का सेवन कर सकते हैं।

गाय का दूध

बड़े-बुजुर्ग हर रोज गाय का दूध पीने की सलाह देते हैं। गाय का दूध न केवल विटामिन बी12 की कमी को दूर करने में बल्कि आपकी ओवरऑल हेल्थ को मजबूत बनाए रखने में भी मददगार साबित हो सकता है। गाय के दूध में प्रोटीन, कैल्शियम, फॉस्फोरस और पोटैशियम समेत कई पोषक तत्वों की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है।

ग्रीक योगर्ट

ग्रीक योगर्ट में भी विटामिन बी12 की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। विटामिन बी12 की डेफिशिएंसी को दूर करने के लिए ग्रीक योगर्ट का सेवन भी किया जा सकता है। आप ग्रीक योगर्ट में चीनी की जगह फल मिक्स कर सकते हैं।

चुकंदर

हेल्थ एक्सपर्ट्स अक्सर चुकंदर को डाइट में शामिल करने की सलाह देते हैं। चुकंदर में पाए जाने वाले तमाम तत्व आपकी सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकते हैं। अगर आपके शरीर में विटामिन बी12 की कमी पैदा हो गई है, तो आप चुकंदर को अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।