1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. हाई ट्राइग्लिसराइड्स को कम करने के लिए क्या खाना चाहिए, दिल के लिए भी फायदेमंद ये सुपर फूड्स

हाई ट्राइग्लिसराइड्स को कम करने के लिए क्या खाना चाहिए, दिल के लिए भी फायदेमंद ये सुपर फूड्स

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Dec 17, 2025 04:08 pm IST,  Updated : Dec 17, 2025 04:08 pm IST

How to lower high triglycerides: हाई ट्राइग्लिसराइड्स की समस्या आपकी हार्ट हेल्थ को बुरी तरह से प्रभावित कर सकती है। आइए कुछ ऐसे फूड्स के बारे में जानते हैं, जो इस समस्या से छुटकारा दिलाने में कारगर साबित हो सकते हैं।

हाई ट्राइग्लिसराइड्स- India TV Hindi
हाई ट्राइग्लिसराइड्स Image Source : DR.WASIMANSARI/YT/FREEPIK

अगर हाई ट्राइग्लिसराइड्स की समस्या पर समय रहते ध्यान न दिया जाए, तो दिल से जुड़ी गंभीर और जानलेवा बीमारियों का खतरा कई गुना बढ़ सकता है। हाई ट्राइग्लिसराइड्स को कम करने के लिए डाइट प्लान में पोषक तत्वों से भरपूर कुछ चीजों को शामिल किया जा सकता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक अगर आप सही मात्रा में और सही तरीके से कुछ सुपर फूड्स को अपने डाइट प्लान का हिस्सा बनाते हैं, तो हाई ट्राइग्लिसराइड्स की समस्या को दूर किया जा सकता है।

चना और मसूर दाल- आपकी जानकारी के लिए बता दें कि चने में मौजूद तमाम पोषक तत्व ट्राइग्लिसराइड के जमाव को नियंत्रित करने में कारगर साबित हो सकते हैं। हाई ट्राइग्लिसराइड्स को कम करने के लिए मसूर की दाल को भी काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। मसूर की दाल में प्रोटीन और फाइबर की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। इसके अलावा पालक और भिंडी जैसी सब्जियां भी इस प्रॉब्लम को दूर करने में मददगार साबित हो सकती हैं।

फायदेमंद ड्राई फ्रूट्स- ड्राई फ्रूट्स आपकी ओवरऑल हेल्थ पर पॉजिटिव असर डाल सकते हैं। पोषक तत्वों से भरपूर बादाम ट्राइग्लिसराइड को कम करने में असरदार साबित हो सकते हैं। इसके अलावा आप ओट्स को भी अपने डेली डाइट प्लान का हिस्सा बना सकते हैं। ट्राइग्लिसराइड पर काबू पाने के लिए आप अलसी के बीजों को भी लिमिटेड मात्रा में कंज्यूम करना शुरू कर सकते हैं।

हल्दी और मेथी- ट्राइग्लिसराइड को कम करने के लिए औषधीय गुणों से भरपूर हल्दी की मदद भी ली जा सकती है। हल्दी को दिल की सेहत के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। फाइबर रिच मेथी के बीजों को भिगोकर कंज्यूम करने से ट्राइग्लिसराइड को नियंत्रित किया जा सकता है। हाई ट्राइग्लिसराइड पर काबू पाने के लिए अमरूद और पपीते जैसे फलों को भी डाइट प्लान में शामिल किया जा सकता है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।