1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. किस विटामिन की कमी से घबराहट होती है? जान लें नहीं तो हमेशा एंग्जायटी में रहेंगे

किस विटामिन की कमी से घबराहट होती है? जान लें नहीं तो हमेशा एंग्जायटी में रहेंगे

 Published : Dec 15, 2023 11:37 am IST,  Updated : Dec 15, 2023 11:37 am IST

शरीर में कुछ विटामिन की कमी एंग्जायटी और पैनिक अटैक का कार बन सकती है। इसकी वजह से आपको सेहत से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती है जिनमें ज्यादातर मानसिक रोग हैं। ऐसे में जानते हैं इस विटामिन के बारे में जो कि कई सारी चीजों का कारण बन सकता है।

anxiety and panic attacks - India TV Hindi
anxiety and panic attacks Image Source : SOCIAL

शरीर में कुछ विटामिन की कमी एंग्जायटी और पैनिक अटैक का कारण बनते हैं। आपको लग रहा होगा कि ये कैसे तो, बता दें कि ब्रेन के लिए कुछ विटामिन हमेशा खासतौर पर काम करते हैं। ये जहां आपके ब्रेन के काम काज को प्रभावित करते हैं वहीं, आपके सोचने-समझने की क्षमता में भी एक बड़ी भूमिका निभाते हैं। इसके अलावा ये आपके हार्मोनल हेल्थ को भी प्रभावित करता है जिससे अवसाद ही नहीं कई सारी समस्याएं और हो सकती हैं। लेकिन, ध्यान देने वाली बात ये है कि ये सब किसी एक विटामिन से जुड़ा हुआ है। क्या है ये और ये कैसे इन चीजों को प्रभावित (vitamin deficiency anxiety and panic attacks)कर सकता है। जानते हैं इस बारे में विस्तार से।

किस विटामिन की कमी से घबराहट होती है? 

विटामिन डी3 की कमी वाले लोगों को ज्यादा घबराहट होती है।   ऐसा इसलिए कि ये एक ऐसा विटामिन है जो कि मेंटल हेल्थ को बेहतर बनाने में एक गहरी भूमिका निभाती है। दरअसल, विटामिन डी दिमाग में न्यूरो-स्टेरॉइड केमिकल की तरह काम करता है और एंग्जायटी व डिप्रेशन जैसी स्थिति को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है। जब इसकी कमी होती है सिजोफ्रेनिया अवसाद और सीजनल अफेक्टिव डिसऑर्डर का खतरा बढ़ जाता है। इससे लोगों में एंग्जायटी और घबराहट बढ़ती जाती है। साथ ही लोगों को नींद से जुड़ी समस्याएं रह-रहकर परेशान करने लगती है।

यूरिक एसिड बढ़ने पर शरीर के इस अंग की बिगड़ जाती है सूरत, सबसे पहले यहीं होती है दिक्कत

विटामिन डी की कमी से कैसे बचें?

विटामिन डी की कमी के कारण इन समस्याओं से बचने के लिए आप इन तरीकों को अपना सकते हैं। जैसे कि सबसे पहले तो सुबह की पहली धूप में बैठना शुरू करें। दूसरा, आप अपने खाने में विटामिन डी3 से भरपूर चीजों की मात्रा बढ़ाएं। जैसे कि अंडा खाएं। दूध पिएं और बादाम व बाकी ड्राई फ्रूट्स का सेवन करें।  

anxiety and panic attacks causes in hindi
Image Source : SOCIALanxiety and panic attacks causes in hindi

High BP Symptoms: बिना टेस्ट ये लक्षण बता देंगे कि बीपी हाई है, आज ही जानें और पहले 10 मिनटों में करें उपाय

तो, विटामिन डी-3 की कमी से बचें। क्योंकि ये आपकी सेहत को बुरी तरह से प्रभावित कर सकता है। तो, अगर आप बहुत दुखी रहते हैं, डिप्रेशन में रहते हैं या फिर आपको बहुत ज्यादा मूड स्विंग्स हो रहे हैं तो आपको अपनी डाइट में विटामिन डी3 की मात्रा को बढ़ाना चाहिए।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।