1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. World Obesity Day: वजन घटाने वालों के लिए शोध में हुआ बड़ा खुलासा! बताया इन 2 जरूरी चीजों का सही समय

World Obesity Day: वजन घटाने वालों के लिए शोध में हुआ बड़ा खुलासा! बताया इन 2 जरूरी चीजों का सही समय

 Published : Mar 04, 2024 08:20 am IST,  Updated : Mar 04, 2024 09:28 am IST

World Obesity Day: वजन घटाना कोई आसान काम नहीं है लेकिन, अगर आप इन बातों का ख्याल रखें तो ये चीज मुश्किल नहीं रहेगी। तो, आइए जानते हैं वजन घटाने के लिए किस समय करें ये काम।

weight loss - India TV Hindi
weight loss Image Source : SOCIAL

World Obesity Day 2024: वेट लॉस के लिए बहुत से लोग परेशान रहते हैं। कोई बैली फैट घटाना चाहता है तो कोई चेहरे और जांघों में जमा चर्बी। सभी अलग-अलग कारणों से और  अलग-अलग अंगों का वजन घटाने चाहते हैं। लेकिन, आपको ये जानकर हैरानी हो सकती है कि इस शोध के अनुसार अगर आप नाश्ते और रात के खाने का समय सही कर लें तो आप खुद को वजन बढ़ने से बचा सकते हैं। साथ ही आप अपना वजन भी तेजी से घटा सकते हैं।  तो, आइए जानते हैं वेट लॉस को लेकर इस शोध में क्या खुलासा हुआ है और आप इसे कैसे फॉलो कर सकते हैं।

वजन घटाने के लिए सही करें नाश्ते और डिनर का समय

PubMed Central की इस रिपोर्ट की मानें तो अगर आप अपने नाश्ते और रात के खाने का समय सही कर लें तो खुद को मोटापा नाम की समस्या से बचा सकते हैं। दरअसल, वजन घटाने के लिए मेटाबोलिज्म का तेज होना बेहद जरूरी है। मेटाबोलिज्म भोजन को ऊर्जा में बदलने की प्रक्रिया है। तेज मेटाबोलिज्म वाले लोग अधिक कैलोरी जलाते हैं, यहां कक कि सोने और आराम करने के दौरान भी। इस अध्ययन में पाया गया कि रात के दौरान शरीर सबसे कम कैलोरी जलाता है और दोपहर और शाम में सबसे अधिक कैलोरी जलती है। इसलिए जरूरी है कि आप अपने नाश्ते और रात के खाने के समय को सही करें। 

when to eat breakfast and dinner for weight loss
Image Source : SOCIALwhen to eat breakfast and dinner for weight loss

किसी टॉनिक से कम नहीं है ये चाय, बदलते मौसम में इसका सेवन कई समस्याओं का है हल!

वजन घटाने के लिए नाश्ता कितने बजे खाना चाहिए-When to eat breakfast for weight loss

शोध के अनुसार मेटाबोलिज्म तेज करने के लिए आपको नाश्ता सुबह 7 बजे के करीब करना चाहिए। अगर आप सुबह नहीं उठते हैं ध्यान रखें कि सुबह जागने के एक घंटे के भीतर नाश्ता कर लेना चाहिए। ऐसा करना मेटाबोलिज्म को सही स्टार्ट देता है। 

वजन घटाने के लिए डिनर कितने बजे करना चाहिए-When to eat dinner for weight loss

दूसरी ओर, रात का खाना सोने से कम से कम दो से तीन घंटे पहले, शाम 7 बजे के आसपास खा लेना चाहिए। ताकि नींद के दौरान मेटाबोलिज्म धीमी होने से पहले शरीर के पास भोजन को पचाने के लिए पर्याप्त समय हो। इसलिए, रात में सोने से 3 घंटे पहले भोजन कर लें।

मछली ही नहीं इन शाकाहारी चीजों में भी पाया जाता है ओमेगा-3 फैटी एसिड, वेजिटेरियन्स और वीगन के लिए है बेस्ट

इस प्रकार से शोध में दिन में दो से तीन बार भोजन करने की सलाह दी गई, विशेषकर नाश्ता और दिन का अंतिम भोजन। साथ ही शोध में बताया गया है कि देर रात स्नैकिंग से परहेज करें और 12 से 16 घंटे की फास्टिंग करें। इस शेड्यूल का पालन करने से कोलेस्ट्रॉल, शरीर में सूजन और भूख कम करने में मदद मिल सकती है। इसके अलावा इससे शरीर के सर्कैडियन लय में सुधार हो सकता है, जो 24 घंटे की बायोलॉजिकल क्लॉक है जो आपकी नींद के पैटर्न, हार्मोन रिलीज, भूख, पाचन और शरीर के तापमान को नियंत्रित करती है और वजन बढ़ने से रोकती है। 

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।