1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. शुगर के मरीजों के लिए बेहद जरूरी है ये 1 चीज, आज से ही खाने में बढ़ाएं इसकी मात्रा

शुगर के मरीजों के लिए बेहद जरूरी है ये 1 चीज, आज से ही खाने में बढ़ाएं इसकी मात्रा

 Written By: Pallavi Kumari
 Published : Apr 10, 2023 07:06 am IST,  Updated : Apr 10, 2023 07:06 am IST

Fiber in diabetes in Hindi: डायबिटीज के मरीजों के लिए शुगर कंट्रोल करना मुश्किल होता है। ऐसे में कुछ चीजों को अपनी डाइट में शामिल करना आपको कई समस्याओं से बचा सकता है।

high_fiber_diabetes- India TV Hindi
high_fiber_diabetes Image Source : FREEPIK

Fiber in diabetes in Hindi: डायबिटीज के मरीजों के लिए शुगर कंट्रोल करना कोई आसान चीज नहीं है। ऐसे में डाइट और एक्सरसाइज ही वो तरीका हो सकता है जिससे आप इस चीज को कंट्रोल कर सकते हैं। ऐसी ही एक चीज है फाइबर (Fiber in diabetes)। जी हां, डायबिटीज में फाइबर का सेवन  का सेवन मेटाबोलिक रेट बढ़ाता है। ये न सिर्फ पेट का मेटाबोलिक रेट बढ़ाता है बल्कि, ये शुगर मेटाबोलिज्म में भी तेजी लाता है। ऐसे में इस प्रकार के फाइबर का सेवन करना आपको कई समस्याओं से बचा सकता है।

डायबिटीज में कौन सा फाइबर खाएं-Which fiber is best for diabetes?

डायबिटीज के मरीजों को घुलनशील फाइबर (Soluble fiber) का सेवन करना चाहिए। यह पानी में घुल जाता है और आपके पेट में एक जेल जैसा पदार्थ बनाता है, जिससे पाचन तेज होता है, शुगर स्पाइक धीमा हो जाता है। यह आपकी ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद करता है, जो डायबिटीज में जरूरी है।

भुना हुआ जीरा खाने से कब्ज सहित ये बीमारियां होंगी कंट्रोल, जानें किस समय खाने से होता है फायदा?

डायबिटीज में खाएं ये फाइबर फूड्स-High fiber foods for diabetics

सेब, ओट्स, मटर, काली बीन्स, ब्रसेल्स स्प्राउट्स और एवोकाडो में घुलनशील फाइबर पाया जाता है। इसके अलावा आप अंकुरित अनाज जैसे ज्वार और बाजरे का भी सेवन कर सकते हैं। 

fiber_foods
Image Source : FREEPIKfiber_foods

डायबिटीज में हाई फाइबर खाने के फायदे-Health Benefits of Fiber in diabetes

Centers for Disease Control and Prevention (CDC) की मानें तो, हाई फाइबर वाले खाद्य पदार्थों को चबाने में अधिक समय लगता है, जो हमारे शरीर को यह महसूस करने के लिए अधिक समय देता है कि हमारा पेट भरा हुआ है और इस तरह ये ज्यादा खाने से रोकने में मदद करता है। इसके बाद ये फाइबर पेट और आंतों के काम काज को तेज करता है। इससे खाना और इससे निकलने वाले कार्ब्स तेजी से पचने लगते हैं। इसी दौरान पेनक्रियाज तेजी से काम करता है और इंसुलिन के द्वारा भोजन से निकलने वाले शुगर को पचा लेता है। इस तरह खून में शुगर नहीं मिलता है और डायबिटीज कंट्रोल रहता है। 

गर्मियों में स्किन हो गई है डल तो चुकंदर में इन चीज़ों को मिलाकर पाएं रुई के फाहे सा गाल

इसके अलावा फाइबर आपके पाचन तंत्र को साफ करने के लिए स्क्रब ब्रश की तरह काम करता है। यह पेट के बैक्टीरिया और अन्य बिल्डअप को साफ करने में मदद करता है, साथ ही डायबिटीज में कब्ज से बचाता है।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।