1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. ⁠किस विटामिन की कमी से फटते हैं होठ? होंठों की नमी बरकरार रखने के खाएं ये चीजें

⁠किस विटामिन की कमी से फटते हैं होठ? होंठों की नमी बरकरार रखने के खाएं ये चीजें

 Written By: Ritu Raj
 Published : Nov 04, 2025 05:46 pm IST,  Updated : Nov 04, 2025 05:46 pm IST

सर्दियों के मौसम में होंठों का फटना एक आम समस्या है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि किस विटामिन की कमी से होंठ फटते हैं। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं होंठों के फटना किस विटामिन की कमी से होता है।

⁠किस विटामिन की कमी से फटते हैं होठ- India TV Hindi
⁠किस विटामिन की कमी से फटते हैं होठ Image Source : FREEPIK

सर्दियों के मौसम में स्किन का ड्राई होना एक आम बात है। इससे ज्यादातर लोग परेशान रहते हैं। सबसे ज्यादा लोग होंठों के फटने की समस्या से परेशान रहते हैं। लेकिन बार बार होंठों का फटना या ड्राई होना सिर्फ मौसम की वजह से नहीं बल्कि शरीर में पोषक तत्वों की कमी की वजह से भी हो सकता है। हेल्दी रहने के लिए जितना जरूरी प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट है, उतना ही जरूरी विटामिन भी है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि किस विटामिन की कमी से होंठ फटते हैं। अगर नहीं तो यहां हम बताने जा रहे हैं कि किस विटामिन की कमी की वजह से होंठ फटते हैं। 

किस विटामिन की कमी से फटते हैं होंठ

विटामिन B12 की कमी होंठ फटने और त्वचा के रूखेपन का एक कारण हो सकती है।

शरीर के लिए जरूरी है विटामिन B12

विटामिन B12 रेड ब्लड सेल्स के निर्माण के लिए महत्वपूर्ण है। इसकी कमी से एनीमिया हो सकता है। यह मस्तिष्क और तंत्रिका तंत्र को स्वस्थ रखने के लिए आवश्यक है। इसकी कमी से सुन्नता, झुनझुनी और याददाश्त संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। यह शरीर में डीएनए (DNA) के निर्माण में भी मदद करता है।

विटामिन B12 की कमी को दूर करने के लिए क्या खाएं

विटामिन बी 12 की कमी को दूर करने के लिए आप अपनी डाइट में कुछ चीजें शामिल कर सकते हैं। 

मछली

विटामिन बी 12 की कमी को दूर करने के लिए आप अपनी डाइट में सैल्मन (Salmon), टूना (Tuna), और सार्डिन (Sardines) को शामिल कर सकते हैं। 

शेलफिश 
आप अपनी डाइट में क्लैम और ऑयस्टर जैसी चीजों को भी शामिल कर सकते हैं। 

अंडा
विटामिन बी 12 की कमी को दूर करने के लिए आप अंडा को भी शामिल कर सकते हैं। 

इसके अलावा आप डेयरी प्रोडक्ट जैसे दूध, दही और पनी को भी अपनी डाइट में शामिल कर विटामिन बी 12 की कमी को दूर कर सकते हैं। 

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।