1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. अक्सर सिर में होता रहता है दर्द, तो हो सकती है इस विटामिन की कमी, मामूली नहीं ये लक्षण

अक्सर सिर में होता रहता है दर्द, तो हो सकती है इस विटामिन की कमी, मामूली नहीं ये लक्षण

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Sep 05, 2025 09:17 am IST,  Updated : Sep 05, 2025 09:17 am IST

क्या आप भी अक्सर होने वाले सिर दर्द को मामूली समझकर नजरअंदाज कर रहे हैं? आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये लक्षण एक जरूरी विटामिन की कमी की तरफ इशारा कर सकता है।

सिर दर्द का कारण- India TV Hindi
सिर दर्द का कारण Image Source : FREEPIK

जब भी सिर में दर्द होता है, तो कई लोग इस दर्द को मामूली समझते हैं। वहीं, कुछ लोगों को लगता है कि उनकी आइसाइट का नंबर बदला है और इस वजह से उन्हें सिर दर्द की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जरूरी नहीं है कि जब सिर में दर्द हो तो आपको अपनी आंखों का चेकअप ही करवाना पड़े। कभी-कभी विटामिन डी की कमी की वजह से भी सिर दर्द हो सकता है।

गौर करने वाली बात

अगर शरीर में विटामिन डी की कमी हो जाए, तो सिर दर्द की समस्या पैदा हो सकती है। सिर दर्द जैसा छोटा सा और मामूली सा दिखने वाला लक्षण इस जरूरी विटामिन की कमी का संकेत साबित हो सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि विटामिन डी की कमी की वजह से माइग्रेन के दर्द का सामना भी करना पड़ सकता है। विटामिन डी की कमी माइग्रेन की समस्या को ट्रिगर कर सकती है।

बढ़ सकता है तनाव

अगर आपको तनाव महसूस होता है, तो हो सकता है कि आपके शरीर में विटामिन डी की कमी हो गई हो। विटामिन डी की कमी न केवल आपकी फिजिकल हेल्थ पर बल्कि आपकी मेंटल हेल्थ पर भी नेगेटिव असर डाल सकती है। क्या आप जानते हैं कि हर समय उदासी, निराशा और चिड़चिड़ापन महसूस होना, ये लक्षण भी विटामिन डी की कमी की तरफ इशारा कर सकता है?

डाइट प्लान में क्या शामिल करें?

अगर आप इस जरूरी विटामिन की कमी को दूर करना चाहते हैं, तो आपको अपने डाइट प्लान में कुछ चीजों को शामिल कर लेना चाहिए। अंडे की जर्दी, फैटी फिश, फोर्टिफाइड दूध और मशरूम जैसे सुपर फूड्स में विटामिन डी की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए सही मात्रा में और सही तरीके से ही इन चीजों का सेवन करना चाहिए।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।