1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. तनाव और डिप्रेशन की जिंदगी से बाहर निकलने के लिए रोज करें ये योगासन, मेंटल हेल्थ में आएगा सुधार

तनाव और डिप्रेशन की जिंदगी से बाहर निकलने के लिए रोज करें ये योगासन, मेंटल हेल्थ में आएगा सुधार

 Written By: Bharti Singh
 Published : Aug 29, 2024 09:45 am IST,  Updated : Aug 29, 2024 09:45 am IST

Yoga For Stress Depression Release: तनाव और डिप्रेशन भरी जिंदगी से बाहर निकलने के लिए आपको योग का सहारा लेना जरूरी है। ऐसे कई योगासन हैं जो आपको स्ट्रेस फ्री रखने में मदद करते हैं। जानिए डिप्रेशन और चिंता दूर करने के लिए सबसे अच्छे योगासन कौन से हैं?

Yoga For Mental Health- India TV Hindi
Yoga For Mental Health Image Source : FREEPIK

आजकल हर किसी की लाइफ में कोई न कोई स्ट्रेस या चिंता जरूर है। जिसे पूछो वो परेशान है। यही परेशानी और स्ट्रेस आपको डिप्रेशन की ओर धकेलता है। ऐसे में मानसिक स्वास्थ्य को अच्छा बनाने के लिए आपको रोजाना योग जरूर करना चाहिए। सिर्फ शारीरिक रूप से स्वस्थ रहना ही जरूरी नहीं है बल्कि आपको अपनी मेंटल हेल्थ का भी ख्याल रखने की जरूरत है। इसलिए मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए जिंदगी में योगाभ्यास को शामिल करें। योग, प्राणायाम और ध्यान से मानसिक शांति मिलती है। इससे आप अपने नकारात्मक विचारों को कंट्रोल कर सकते हैं। जानिए मेंटल हेल्थ में सुधार लाने के लिए कौन से योगाभ्यास करने चाहिए?

तनाव और डिप्रेशन दूर भगाने के लिए योग

  1. प्राणायाम- नियमित रूप से प्राणायाम करने से मानसिक स्वास्थ्य में सुधार आता है। प्राणायाम करने से दिमाग को ज्यादा ऑक्सीजन मिलता है, जिससे मानसिक शांति महसूस होती है। स्ट्रेस को कम करने के लिए आप रोजाना अनुलोम-विलोम, भ्रामरी और कपालभाति जैसे प्राणायाम जरूर करें। ये सभी प्राणायाम मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं और मन को शांत करते हैं।

  2. मार्जरी आसन- इस योगाभ्यास को कैट-काउ पोज भी कहते हैं। मार्जरी आसन करते वक्त शरीर और मन एक दूसरे से जुड़ता है। इसे योगासन को करने से ब्लड फ्लो में सुधार आता है। इसे करने से तनाव दूर होता है। जो लोग रोजाना मार्जरी आसन करते हैं उन्हें मानसिक शांति मिलती है। ऐसे लोग किसी भी काम को मन लगाकर आसानी से कर पाते हैं।

  3. अर्ध मत्स्येन्द्रासन- इस योगासान को हाफ स्पाइनल ट्विस्ट पोज भी कहते हैं। अर्ध मत्स्येन्द्रासन करने से रीढ़ की हड्डी मजबूत बनती है। साथ ही मेंटल हेल्थ में भी सुधार आता है। इस योग को करने से मानसिक तनाव कम होता है और नेगेटिव विचार भी दूर होते हैं। रोजाना अर्ध मत्स्येन्द्रासन करने से मानसिक शांति और मजबूती मिलती है। 

  4. शीर्षासन- ये योगाभ्यास थोड़ा मुश्किल जरूर होता है लेकिन दिमाग के लिए शीर्षासन को बेहतरीन माना जाता है। शीर्षासन करने से ब्लड सर्कुलेशन बेहत होता है। शीर्षासन करने से शरीर और मन दोनों फिट रहते हैं। इससे दिमाग में ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होता है और एकाग्रता में सुधार आता है। रोजाना करने से ध्यान और स्मरण शक्ति बढ़ती है।

  5. पश्चिमोत्तानासन- इस योग को करने से मानसिक तनाव और चिंता दूर होती है। इस योगासन में पैरों को आगे की ओर फैलाकर आपको सिर को झुकाना होता है जिससे पीछे के हिस्से में खिंचाव महसूस होता है। ये योगा मानसिक शांति प्रदान करता है। मेंटल हेल्थ में सुधार लाने के लिए इसे अच्छा माना जाता है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।