1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. शरीर के लिए एंटीऑक्सीडेंट क्यों हैं जरूरी, जानिए कौन से फल सब्जियों में सबसे ज्यादा पाए जाते हैं

शरीर के लिए एंटीऑक्सीडेंट क्यों हैं जरूरी, जानिए कौन से फल सब्जियों में सबसे ज्यादा पाए जाते हैं

 Written By: Bharti Singh
 Published : Dec 26, 2023 05:59 pm IST,  Updated : Dec 26, 2023 05:59 pm IST

Antioxidant In Food: शरीर को स्वस्थ रखने के लिए विटामिन और मिनरल के साथ एंटीऑक्सीडेंट्स की भी जरूरत पड़ती है। एंटीऑक्सीडेंट त्वचा और बालों को हेल्दी बनाते हैं। इससे कैंसर जैसी बीमारियों के खतरे को कम किया जा सकता है। जानिए एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर डाइट कौन सी है।

Antioxidants- India TV Hindi
एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर डाइट Image Source : FREEPIK

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए डाइट में एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर चीजें जरूर शामिल करनी चाहिए। एंटीऑक्सीडेंट हमारे शरीर में कोशिकाओं को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाते हैं। ये फ्री रेडिकल्स जिन्हें मुक्त कण कहते हैं शरीर में ऑक्सीडेटिव तनाव को जमा और प्रेरित कर सकते हैं। शरीर में एंटीऑक्सीडेंट्स की कमी होने पर हार्ट की बीमारियों, कैंसर, टाइप 2 डायबिटीज और दूसरी बीमारियों का खतरा बढ़ता है। हालांकि एंटीऑक्सीडेंट्स आसानी से फल और सब्जियों से मिल जाता है। आज हम आपको ऐसे फल और सब्जियों की लिस्ट बता रहे हैं जो एंटीऑक्सीडेंट्स का भंडार हैं। 

एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर फल और सब्जियां

  1. टमाटर- रोजाना टमाटर को अपनी डाइट का हिस्सा जरूर बनाएं। टमाटर खाने से शरीर को अच्छी मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट तत्व मिलते हैं। टमाटर के सेवन से कैंसर जैसी बीमारी के खतरे को दूर किया जा सकता है। टमाटर में ल्य्कोपेन नाम का एंटीऑक्सीडेंट होता है जो हार्ट की बीमारियों के खतरे को कम करता है। इसके अलावा टमाटर में विटामिन ए और विटामिन सी भी होता है।
  2. चुकंदर- चुकंदर एक ऐसी सब्जी है जो फुल ऑफ विटामिन, मिनरल और एंटीऑक्सीडेंट तत्व का सोर्स है। चुकंदर से आयरन की कमी को दूर किया जा सकता है इसे खाने से स्किन ग्लो करने लगती है। शरीर में रेड ब्लड सेल्स और हीमोग्लोबिन बढ़ता है। चुकंदर खाने से शरीर को पर्याप्त मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स मिल जाते हैं। 
  3. अनार- एंटीऑक्सीडेंट के लिए आप डेली अनार खाएं, इसमें एलेजिक एसिड, पॉली अनसेचुरेटेड फेटी एसिड, ओमेगा, कैल्शियम, फास्फोरस, पोटेशियम, फॉलिक एसिड, विटामिन A, C, E, राइबोफ्लेविन, थायमिन, आयरन जैसे विटामिन और मिनरल होते हैं। अनार में एंटीऑक्सीडेंट भी अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं, जो शरीर को डिटॉक्स करते हैं।
  4. बेरीज- एंटीऑक्सीडेंट्स के लिए सबसे अच्छा सोर्स है बेरीज। आप डाइट में किसी भी तरह की बेरीज को जरूर शामिल करें। इसके लिए आप ब्लूबेरी, स्ट्रॉबेरी या फिर आंवला भी खा सकते हैं। इनमें कैलोरी कम और पोषक तत्व भरपूर पाए जाते हैं। बेरीज एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर होती हैं। इन्हें खाने से सूजन की समस्या कम करने में मदद मिलती है। बेरीज के सेवन से शरीर को विटामिन सी भी मिलता है। इनमें एंथोसायनिन नाम का एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है।
  5. कीवी- कीवी को न सिर्फ विटामिन सी और विटामिन ई का अच्छा सोर्स माना जाता है बल्कि इससे शरीर को जरूरी एंटीऑक्सीडेंट भी मिलते हैं। रोजाना कावी खाने से इम्यूनिटी मजबूत बनती है। कीवी थकान और कमजोरी को दूर करने और शरीर को हेल्दी रखने में मदद करती है। कीवी में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स तनाव को कम करते हैं।
सुबह उठते ही गैस की गोली नहीं 1 चम्मच खा लें ये मसाला, दिनभर नहीं होगी कोई परेशानी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।