क्या आप भी ज्यादा नींद से रहते हैं परेशान? जानें इसका कारण और दूर करने के उपाय
क्या आप भी ज्यादा नींद से रहते हैं परेशान? जानें इसका कारण और दूर करने के उपाय
Written By: Akanksha Tiwari@akankshamini
Published : Jun 03, 2023 01:12 pm IST,
Updated : Jun 03, 2023 01:12 pm IST
आजकल की लाइफस्टाइल के कारण कुछ लोगों को बहुत कम नींद आती है तो वहीं कुछ ऐसे लोग भी होते हैं जो 8 घंटे की नींद के बाद भी दिन में सो जाते हैं।
Image Source : FREEPIK
why some people sleep more
एक स्वस्थ शरीर के लिए कम से कम 7 से 8 घंटे की नींद जरूरी होती है। लेकिन यदि आप हर दिन 8 घंटे से ज्यादा की नींद लेते हैं या रात को 8 घंटे की नींद लेने के बाद भी आपको दिन में नींद आती है तो आप हाइपरसोम्निया (Hypersomnia) नाम की समस्या से ग्रसित हो सकते हैं। इसमें इंसान को 8 घंटे की नींद लेने के बाद भी बार-बार नींद आती है या सोने का मन करता है। यह एक प्रकार का स्लीप डिसऑर्डर है, जिसमें रात में देर तक सोने के बाद भी दिनभर नींद आती रहती है।
दिन भर नींद आने का क्या कारण है? (what is the reason of over sleeping)
कुछ ऐसी दवाएं होती हैं जिनके कारण हाइपरसोम्निया की समस्या उत्पन्न हो जाती है।
अगर आप तनाव से ग्रस्त हैं या डिप्रेशन में हैं तो ज्यादा नींद आती है।
किसी प्रकार के नशे की लत जैसे- शराब की वजह से भी ज्यादा नींद आती है।
शरीर में कमजोरी होने पर भी थकान महसूस होती रहती है, जिसके कारण नींद आती है।
ज्यादा नींद दूर करने के उपाय
रात में अच्छी नींद आए इसके लिए आप सोने से 1 घंटे पहले अपने मोबाइल और टीवी से दूरी बना लें।
रात के खाने में हल्का खाना खाएं। ऐसा करने से रात की नींद अच्छे से पूरी होगी और फिर आपको दिन से नींद नहीं आएगी।
अपने दिन की शुरुआत एक्सरसाइज से करें। कम से कम 15 मिनट हर दिन कसरत जरूर करें। इससे आपके अंदर दिनभर एनर्जी रहेगी और आप फिट रहेंगे।
अगर आपके पास दिन में कोई काम नहीं होगा और आप बिस्तर पर पड़े रहेंगे तो नींद आएगी। ऐसे में दिनभर खुद को कामों में बिजी रखें।
तनाव शरीर के लिए बहुत हानिकारक है, इससे दूरी बनाकर रखें।
अपने कीमती समय में से कुछ टाइम मेडिटेशन जरूर करें।