1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. क्यों शहर-गांव में बिगड़ रही है परिवारों की सेहत, स्वामी रामदेव से जानिए बच्चों को स्वस्थ और मजबूत बनाने के उपाय

क्यों शहर-गांव में बिगड़ रही है परिवारों की सेहत, स्वामी रामदेव से जानिए बच्चों को स्वस्थ और मजबूत बनाने के उपाय

 Written By: Pankaj Kumar Edited By: Bharti Singh
 Published : Sep 30, 2025 09:28 am IST,  Updated : Sep 30, 2025 09:28 am IST

क्यों शहर-गांव में परिवारों की सेहत बिगड़ रही है। खाने का बजट बनाने में कहां हो रही है गलती? स्वामी रामदेव से जानिए अगली पीढ़ी को रोगों से कैसे बचाएं और कैसे उन्हें स्वस्थ और मजबूत बनाएं?

Unhealthy Lifestyle- India TV Hindi
Unhealthy Lifestyle Image Source : FREEPIK

एक ताजा रिपोर्ट आई है जिसमें कहा गया है कि भारतीय परिवार 'शिक्षा पर कम और जंक फूड पर ज्यादा' खर्च कर रहे हैं। यकीन ना हो तो एक बार ये आंकड़े पढ़ लीजिए। शहरों में घर के बजट का लगभग 11% हिस्सा सिर्फ पैकेज्ड फूड पर खर्च हो रहा है वहीं गांवों में भी ये आंकड़ा करीब 10% है। दूध-दही, सब्जियों और अनाज की तुलना में चिप्स, जूस और सॉफ्ट ड्रिंक की खपत कई गुना तेज़ी से बढ़ रही है। जबकि आप ये जानकर हैरान हो जाएंगे कि शहर हो या गांव एजुकेशन पर सबसे कम खर्च कर रहे हैं।

यूनिसेफ की हालिया चेतावनी इस खतरे को और गंभीर बना देती है आज स्कूलों में मोटे बच्चों की संख्या, कम वजन वाले बच्चों से ज्यादा हो गई है। ये मोटापा सिर्फ दिखने भर का नहीं है बल्कि शरीर में कई बीमारियां भी पैदा कर रहा है। इसलिए समय रहते आपने पारंपरिक खानपान की आदतों को फिर से अपना लें। खाने में अनाज, फल, सब्जियां और सत्विक भोजन शामिल करें। इससे शरीर एनर्जी से भर जाएगा और इम्यूनिटी मजबूत होगी। स्वामी रामदेव से जानते हैं कैसे अपनी अगली पीढ़ी को सेहत और ऊर्जा से भरपूर बनाएं।

कैल्शियम आयरन की कमी से बीमारी- शरीर में कैल्शियम की कमी होने से ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा बढ़ जाता है। कैल्शियम लो होने पर कमज़ोरी, आर्थराइटिस, दांत कमज़ोर, डिप्रेशन और स्किन प्रॉब्लम बढ़ जाती हैं। वहीं आयरन की कमी होने पर एनीमिया, सिरदर्द, थकान, चक्कर आना, सांस में दिक्कत और बालों के झड़ने की समस्या हो जाती है। 

थायराइड के लिए क्या करें- जिन लोगों को थायराइड की परेशानी है उन्हें रोजाना कपालभाति करना चाहिए। ऐसे लोगों के लिए सिंहासन भी फायदेमंद साबित होता है। खट्टी चीजें ना खाएं, तला-भुना ना खाएं, कुछ देर धूप में बैठें। इन आदतों से थायराइड को कंट्रोल किया जा सकता है।

बच्चों को इन चीजें रखें दूर- बच्चों को बासी खाना ना खिलाएं, ब्रेकफास्ट जरूर कराएं, स्ट्रेस-टेंशन ना दें, दोपहर में आराम करा सकते हैं। बीमारी को इग्नोर ना करें और बच्चों के साथ अपना और परिवार का भी ख्याल रखें। 

दिन की हेल्दी शुरुआत- इसके लिए सुबह गिलोय-एलोवेरा जूस लें, रोजाना 20 मिनट वॉक करें, 15 मिनट योग करें और खीरा, करेला, टमाटर का जूस पीएं। कमजोरी दूर करने के लिए हरी सब्जियां खाएं, टमाटर का सूप पीएं और आंवला-एलोवेरा का सेवन करें।

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।