देश के हर 4 में से 1 शादीशुदा जोड़ों का हाल कुछ ठीक नहीं चल रहा। विवाहित जोड़ों पर ICMR की एक स्टडी हुई है, जिसमें ये पता चला कि जम्मू कश्मीर में 48 % पंजाब में 42 %, दिल्ली में 47%, मणिपुर में 48 %, गोवा में 45%, तमिलनाडू में 42% और केरल में 50% से भी ज्यादा कपल मोटापे के शिकार हैं।
जो बात सबसे ज्यादा डराने वाली है वो ये कि 30 साल से कम उम्र के जोड़ों में ओबेसिटी रेट बहुत ज्यादा है। एक और बात गांवों के मुकाबले जो शहरी कपल हैं उनमें मोटापे की वजह से हेल्थ इश्यूज ज्यादा हैं। इतना ही नहीं देश में जो सम्पन्न परिवार है। ICMR के मुताबिक, उन्हें अपनी सेहत का खास ख्याल रखने की जरूरत है क्योंकि अमीर घरों के 47 % कपल मोटे हैं। जबकि गरीबी में जी रहे 100 में सिर्फ 10 लोग ही वजनी हैं।
शादीशुदा जोड़ों में क्यों बढ़ रहा है मोटापा
सवाल ये है कि 30 साल की उम्र से पहले ही शादीशुदा जोड़ों को हो क्या जाता है? शादी के दौरान तो वो किसी फिल्मी हीरो-हीरोइन की तरह फिट & फाइन नजर आते हैं उनके वीडियो शूट देख लीजिए तो, फर्क करना आसान नहीं होता है, लेकिन शादी होते ही जैसे पति-पत्ती के बीच 'गोल-मटोल' होने की रेस लग जाती है। इसका एक बड़ा कारण "spousal concordance" है मतलब ये कि पति-पत्नी एक-दूसरे की लाइफस्टाइल को अपनाने लगते हैं। नतीजा ये निकलता है कि साथ में जंक फूड खाना, रात को देर से खाना, फिजिकल एक्टिविटी न के बराबर करना, टीवी देखते हुए स्नैकिंग और वीकेंड में बाहर का खाना ऑर्डर करना आदत बन जाती है। स्वामी रामदेव से जानिए वजन घटाने का आसान तरीका क्या है?
ये आदतें बना रही हैं मोटापे का शिकार
ओबीज की लिस्ट में न्यूक्लियर फैमिली वाले कपल्स का परसेंटेज ज्यादा है। आज के वर्किंग प्रोफेशनल्स ऑनलाइन काम करेंगे। App से खाना मंगाएंगे, बैठे-बैठे काम और पेट पूजा तो होगी, लेकिन कब वज़न बढ़ता जाता है पता ही नहीं चलता। ऐसे में योग को आदत बना लें। रोजाना साथ में मिलकर योगाभ्यास करें और हेल्दी खाने की शुरुआत करें।
मोटापे से बचने के लिए लाइफस्टाइल बदलें
मोटापे से बचना है तो सबसे पहले अपने वजन को कंट्रोल करें। इसके लिए शराब और सिगरेट से दूर रहें। समय पर सोएं और कम से कम 8 घंटे की नींद लें। बीपी-शुगर चेक कराएं। फिट रहें और वर्कआउट करें। रोजाना मेडिटेशन करें। ताजा, हेल्दी और घर का बना खाना खाएं।
1 मोटापा 100 बीमारी
- डायबिटीज
- हाई ब्लड प्रेशर
- हार्ट डिजीज
- लिवर-किडनी प्रॉब्लम
- फेफड़ों की बीमारी
- आर्थराइटिस
- प्रोस्टेट-हार्मोनल
- डिप्रेशन
- वैरिकोज प्रॉब्लम
मोटापा घटाने का रामबाण उपाय
मोटापा कम करना है तो रोज सुबह नींबू-पानी पीना शुरू कर दें। लौकी का सूप या जूस लें। खाने से पहले सलाद खाएं। रात में रोटी-चावल खाने से बचें। डिनर 7 बजे से पहले करें। खाने के 1 घंटे बाद पानी पीएं। खाने के बाद 10 मिनट की वॉक जरूर करें।
मोटापा घटाने के घरेलू नुस्खे
रोजाना सुबह अदरक-नींबू की चाय पीएं। अदरक फैट कंट्रोल करती है। वजन घटाने के लिए रात में 1 चम्मच त्रिफला गर्म पानी से लें। त्रिफला डायजेशन को बेहतर करता है, जिससे वजन कम होता है। करीब 3-6 ग्राम दालचीनी लें और उसे 200 ग्राम पानी में उबालें। दालचीनी में 1 चम्मच शहद मिलाकर पीएं।
वजन होगा कंट्रोल करें ये बदलाव
आपको छोटी-छोटी आदतों में भी बदलाव लाने की जरूरत है। जैसे आपको लिफ्ट की जगह सीढ़ियां इस्तेमाल करनी चाहिए। बार-बार कॉफी-चाय पीने से बचना चाहिए। भूख लगने पर पहले पानी पीएं। खाने को अच्छी तरह चबाकर खाएं। खाना हमेशा भूख से कम खाएं। खाने से पहले अच्छी मात्रा में सलाद खा लें। खाने-सोने में 3 घंटे का गैप रखें।