भारत में कई लोगों का दिन चाय के बिना शुरू ही नहीं हो पाता है। कुछ लोग सुबह-सुबह चाय पीकर फ्रेश होने के लिए जाते हैं तो वहीं कुछ लोगों की नींद ही चाय पीने के बाद खुलती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सुबह-सुबह खाली पेट चाय पीने की आदत आपकी सेहत को बुरी तरह से प्रभावित कर सकती है। अगर आपने अपनी इस आदत को नहीं सुधारा, तो आप बहुत जल्द सेहत से जुड़ी कई समस्याओं का शिकार बन सकते हैं।
हो सकता है डिहाइड्रेशन
चाय में कैफीन की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। यही वजह है कि खाली पेट चाय का सेवन नहीं करना चाहिए। कैफीन आपकी बॉडी को डिहाइड्रेट कर सकती है। सुबह-सुबह शरीर में पहले से ही पानी की कमी होती है, उसके ऊपर से चाय पीना डिहाइड्रेशन के खतरे को काफी हद तक बढ़ा सकता है।
गट हेल्थ के लिए नुकसानदायक
लोग भले ही पेट साफ रखने के लिए सुबह-सुबह चाय पीते हों, लेकिन सच तो ये है कि खाली पेट चाय पीने से आपकी गट हेल्थ पर नेगेटिव असर पड़ सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सुबह-सुबह चाय पीने से एसिडिटी, गैस और ब्लोटिंग जैसी पेट से जुड़ी समस्याएं पैदा हो सकती हैं।
शरीर में पैदा हो सकती है गर्माहट
चाय की तासीर गर्म होती है। इसलिए सुबह-सुबह चाय का सेवन करने की वजह से आपके शरीर में गर्माहट पैदा हो सकती है। जबकि गर्मियों में शरीर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए बॉडी के अंदर ठंडक पहुंचाना जरूरी होता है।
बढ़ सकता है ब्लड प्रेशर
क्या आपको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या रहती है? अगर हां, तो आपको सुबह-सुबह चाय बिल्कुल भी नहीं पीनी चाहिए। चाय में पाए जाने वाले तत्व आपके ब्लड प्रेशर को बढ़ाने का काम कर सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हाई ब्लड प्रेशर की समस्या हार्ट अटैक के खतरे को भी बढ़ा सकती है।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।