Monday, January 19, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. क्या कभी पी है गुलाब की चाय? घटने लगेगा वजन, सेहत के लिए वरदान साबित होगी

क्या कभी पी है गुलाब की चाय? घटने लगेगा वजन, सेहत के लिए वरदान साबित होगी

क्या आप जानते हैं कि गुलाब की चाय में एक से बढ़कर एक पोषक तत्वों की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। आइए रोज टी पीने के कुछ कमाल के हेल्थ बेनिफिट्स के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।

Written By: Vanshika Saxena
Published : Apr 26, 2025 04:06 pm IST, Updated : Apr 26, 2025 04:30 pm IST
गुलाब की चाय- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK गुलाब की चाय

भारत में कई लोग दूध और पत्ती वाली चाय पीते हैं। लेकिन क्या आपने कभी गुलाब की चाय पीकर देखी है? गुलाब का फूल देखने में जितना खूबसूरत लगता है, सेहत के लिए भी उतना ही ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गुलाब के फूल से बनी चाय न केवल आपकी फिजिकल हेल्थ के लिए बल्कि आपकी मेंटल हेल्थ के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकती है।

वेट लॉस में असरदार हर्बल टी

गुलाब की चाय पीकर आप अपनी बॉडी के मेटाबॉलिज्म को काफी हद तक बूस्ट कर सकते हैं। अगर आप अपनी वेट लॉस जर्नी को आसान बनाना चाहते हैं, तो आप रोज टी को अपने डेली डाइट प्लान का हिस्सा बना सकते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक लो कैलोरी वाली इस चाय को कंज्यूम करना आपकी गट हेल्थ के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है।

बूस्ट करे इम्यून सिस्टम

गुलाब की चाय पीने से इम्यूनिटी को भी काफी हद तक बूस्ट किया जा सकता है। सर्दी-खांसी की समस्या से राहत पाने के लिए भी आप रोज टी का सेवन कर सकते हैं। गुलाब की चाय में पाए जाने वाले तत्व आपके दिल की सेहत को मजबूत बनाकर हार्ट रिलेटेड डिजीज के खतरे को कम करने में मददगार साबित हो सकते हैं। इसके अलावा अगर आप अपने मूड को इम्प्रूव करना चाहते हैं, तो भी गुलाब की चाय पी सकते हैं।

गुलाब की चाय की रेसिपी

रोज टी बनाने के लिए सबसे पहले पानी को अच्छी तरह से उबाल लीजिए। अब बॉइल्ड वॉटर में सूखी हुई गुलाब की पत्तियों को एड कर पैन को 5 मिनट के लिए ढककर रख दीजिए। अब आप इस हर्बल टी को एक कप में छान लीजिए। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आप इस चाय में शहद को भी मिला सकते हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Latest Health News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement