1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. कितनी देर में खराब हो जाती है चाय? रखी हुई चाय पीने से सेहत को झेलने पड़ सकते हैं नुकसान

कितनी देर में खराब हो जाती है चाय? रखी हुई चाय पीने से सेहत को झेलने पड़ सकते हैं नुकसान

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Apr 24, 2025 05:48 pm IST,  Updated : Apr 24, 2025 05:48 pm IST

क्या आप जानते हैं कि रखी हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीना सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है? आइए पता लगाते हैं कि चाय कितनी देर में खराब हो जाती है।

दूध वाली चाय- India TV Hindi
दूध वाली चाय Image Source : FREEPIK

कई लोगों को इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि सर्दियों का मौसम चल रहा है या फिर गर्मियों का, उन्हें दिन में एक से दो बार चाय तो पीनी ही होती है। कुछ लोग अपने दिन की शुरुआत चाय से करते हैं, तो वहीं कुछ लोग अपनी थकावट को दूर करने के लिए चाय का सेवन करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ज्यादा देर तक रखी हुई चाय को पीना आपकी सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकता है?

कितनी देर में हो जाती है खराब?

दूध वाली चाय को ज्यादा देर तक नहीं रखना चाहिए। एक बार आपने चाय को पका लिया, तो आपको चाय को ठंडा होने से पहले पी लेना चाहिए। चाय को आधे घंटे से पहले ही पी लेना चाहिए। दूध वाली चाय हर्बल टी की तुलना में जल्दी खराब हो जाती है। हर्बल टी को आप कुछ घंटों तक फ्रिज में स्टोर करके रख सकते हैं।

डाइजेस्टिव सिस्टम पर पड़ सकता है बुरा असर

अगर आपने ज्यादा देर तक रखी हुई चाय को पिया, तो आपके डाइजेस्टिव सिस्टम पर बुरा असर पड़ सकता है। छोटी सी लगने वाली इस गलती की वजह से एसिडिटी, कब्ज और फूड पॉइजनिंग जैसी समस्याएं पैदा हो सकती हैं। इसके अलावा चाय को ज्यादा देर तक रखने के कारण उसके अंदर मौजूद पोषक तत्व भी कम होते चले जाते हैं।

गौर करने वाली बात

क्या आप भी कभी-कभी रखी हुई चाय को दोबारा से गर्म करके पी जाते हैं? अगर हां, तो आपको अपनी इस आदत को जल्द से जल्द सुधार लेना चाहिए। चाय को दोबारा गर्म करके पीने से आपकी गट हेल्थ बुरी तरह से प्रभावित हो सकती है। तबीयत को बिगड़ने से रोकने के लिए आपको चाय को दोबारा से गर्म करके नहीं पीना चाहिए।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।