1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. फ्रिज में अंडा रखना हो सकता है सेहत के लिए खतरनाक, जानिए वजह

फ्रिज में अंडा रखना हो सकता है सेहत के लिए खतरनाक, जानिए वजह

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 26, 2020 01:19 pm IST,  Updated : Jun 26, 2020 06:20 pm IST

फ्रिज में रखा अंडा आपकी सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। फ्रिज में रखने से अंडे के पोषक तत्व खत्म हो जाते हैं। जानिए अन्य कारण।

फ्रिज में अंडा रखना हो सकता है सेहत के लिए खतरनाक, egg- India TV Hindi
फ्रिज में अंडा रखना हो सकता है सेहत के लिए खतरनाक, जानिए वजह Image Source : INSTAGRAM/EVERLASTING_FOODIE

अंडे के शौकीन लोग अपनी डाइट में अंडा शामिल करना नहीं भूलते हैं, लेकिन कई बार हम रोजाना अंडे लाने के बजाय एक साथ अंडे मार्केट से लाकर फ्रिज में रख देते हैं ताकि वो  काफी समय तक ताजे बने रहें। अगर आप भी कुछ ऐसा ही करते हैं तो आपको बता दें कि फ्रिज में काफी समय तक के लिए अंडों को रखना आपकी सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। हाल में ही एक स्टडी के अनुसार अंडों को फ्रिज में रखना बिल्कुल सुरक्षित नहीं है। जानिए कारण।

फ्रिज में रखे अंडे जल्द हो सकते हैं खराब

अंडे को ज्यादा दिनों तक चलाने और ताजा रखने के चक्कर में हम उसे फ्रिज में स्टोर कर देते हैं। लेकिन आपको बता दें कि कम तापमान में अंडों के पोषक तत्व कम हो जाते हैं। इसके साथ इसका असली स्वाद भी चला जाता है। 

जब बढ़ जाए अस्थमा तो इन चीजों से बना लें बिल्कुल दूरी, नहीं तो पड़ जाएंगे लेने के देने

फ्रिज के अंडे हो सकते हैं सेहत के लिए खतरनाक

फ्रिज में अंडे रखने से इसके ऊफर बैक्टीरिया की मात्रा तेजी से बढ़ जाती है। काफी समय तक फ्रिज में रखे अंडों के अंदर भी बेक्टीरिया घुस जाने की संभावना काफी हद तक बढ़ जाती है। इसके अलावा फ्रिज में रखी अन्य खाने की चीजें भी संक्रमित हो सकती है। इसलिए अगर बैक्टीरिया को फैलने से बचाना है तो अंडे को फ्रिज में रखने से बचें। 

इम्यूनिटी बूस्टर का काम करती है अश्वगंधा की चाय, जानें इसे बनाने का तरीका और अन्य फायदों के बारे में

अंडा, egg
Image Source : INSTAGRAM/ BLISSFULBLISS_VENTUREअंडा

फ्रिज का अंडा टूट जाता है जल्दी

जब आप फ्रिज से अंडा निकालकर तुंरत उबालने के लिए रखते हैं तो वह टूट जाता है। इस समस्या से निजात पाने के लिए अंडे को कुछ देर के लिए फ्रिज से निकालकर बाहर के टेंपरेचर में रख सकते हैं।

डायबिटीज के मरीजों के लिए ये फूड्स हैं वरदान, वहीं इन चीजों से बनाएं दूरी

केक बनाने में समस्या

अंडे के बिना टेस्टी केक बनना थोड़ा अजीब लगता है। ऐसे में अगर आप अंडा फ्रिज से निकालते ही केक बनाने की कोशिश करते हैं तो अंडे को फेंटने में ज्यादा समय लगता है। इसके साथ ही स्वाद और रंग में भी फर्क पड़ जाता है।

अगर आप भी कैल्शियम, प्रोटीन और ओमेगा 3 से भरपूर अंडे खाकर सेहतमंद रहना चाहते हैं तो कम मात्रा में अंडे लेकर आएं। उन्हें फ्रिज में न रखकर कमरे के तापमान में रखें।  

रोजाना सुबह पीजिए एक गिलास कढ़ी पत्ते का ये जूस, कुछ ही दिनों में कम होने लगेगा मोटापा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।