1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. एल्यूमीनियम फॉयल में पैक करते हैं खाना? हो जाएं सावधान वरना सेहत को झेलने पड़ सकते हैं ये नुकसान

एल्यूमीनियम फॉयल में पैक करते हैं खाना? हो जाएं सावधान वरना सेहत को झेलने पड़ सकते हैं ये नुकसान

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Dec 23, 2024 07:50 am IST,  Updated : Dec 23, 2024 07:50 am IST

कई लोग खाना पैक करने के लिए एल्यूमीनियम फॉयल पेपर का इस्तेमाल करते हैं। क्या आप भी एल्यूमीनियम फॉयल के खतरनाक साइड इफेक्ट्स के बारे में नहीं जानते हैं?

एल्यूमीनियम फॉयल के साइड इफेक्ट्स- India TV Hindi
एल्यूमीनियम फॉयल के साइड इफेक्ट्स Image Source : FREEPIK

अगर आप एल्यूमीनियम फॉयल का इस्तेमाल करते हैं तो लाजमी है कि आपको एल्यूमीनियम फॉयल पेपर को यूज करने से सेहत पर पड़ने वाले नुकसानों के बारे में नहीं पता है। अगर आपको ये लगता है कि एल्यूमीनियम फॉयल आपकी सेहत को बिना नुकसान पहुंचाए आपके काम को आसान बना रहा है, तो आपको अपनी इस गलतफहमी को जल्द से जल्द दूर कर लेना चाहिए। आइए एल्यूमीनियम फॉयल पेपर के कुछ साइड इफेक्ट्स के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।

हानिकारक केमिकल्स

एल्यूमीनियम फॉयल पेपर में मौजूद केमिकल्स आपकी सेहत को बुरी तरह से प्रभावित कर सकते हैं। जब आप गर्म-गर्म खाने को एल्यूमीनियम फॉयल में पैक करते हैं, तो गर्माहट की वजह से एल्यूमीनियम फॉयल पेपर के केमिकल्स पिघलकर खाने में मिल सकते हैं। यही वजह है कि खाना खाते समय खाने के साथ-साथ एल्यूमीनियम फॉयल के हानिकारक केमिकल्स भी आपके पेट के अंदर जा सकते हैं।

ब्रेन हेल्थ पर पड़ सकता है बुरा असर

एल्यूमीनियम फॉयल पेपर में पाए जाने वाले तत्व आपकी ब्रेन हेल्थ के लिए भी हानिकारक साबित हो सकते हैं। रिसर्च के मुताबिक एल्यूमीनियम फॉयल में खाना पैक करना, अल्जाइमर जैसी गंभीर और खतरनाक बीमारी का कारण बन सकता है। इसके अलावा एल्यूमीनियम फॉयल पेपर आपकी लिवर हेल्थ को भी डैमेज कर सकता है।

पड़ सकते हैं लेने के देने

एल्यूमीनियम फॉयल पेपर में मौजूद खतरनाक केमिकल्स जब आपकी बॉडी में धीरे-धीरे जमा होने लगते हैं, तब आपको सांस लेने में तकलीफ हो सकती है। आपको जानकर हैरानी हो सकती है कि एल्यूमीनियम फॉयल पेपर में खाना पैक करने की वजह से आपका इम्यून सिस्टम भी कमजोर हो सकता है। कमजोर इम्यूनिटी होने की वजह से आप बार-बार बीमार पड़ सकते हैं। इसलिए अगर आप अपनी सेहत को मजबूत बनाए रखना चाहते हैं, तो आपको खाना पैक करने के लिए एल्यूमीनियम फॉयल पेपर की जगह बटर पेपर का इस्तेमाल करना चाहिए।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।