1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. Powerfood: बढ़ती सर्दी बन सकती है मुसीबत, ठंड के असर को कम करना है तो जरूर खाएं ये विंटर सुपरफूड

Powerfood: बढ़ती सर्दी बन सकती है मुसीबत, ठंड के असर को कम करना है तो जरूर खाएं ये विंटर सुपरफूड

 Written By: Bharti Singh
 Published : Dec 12, 2023 10:42 pm IST,  Updated : Dec 12, 2023 10:43 pm IST

Winter Superfood: कड़ाके की ठंड में शरीर को गर्म रखने और बीमारियों को दूर भगाने के लिए डाइट में ऐसी चीजों को जरूर शामिल करें, जो सर्दी में शरीर को गर्म रखने में मदद करें। आज हम आपको ऐसे विंटर सुपरफूड्स के बारे में बता रहे हैं इन्हें अपने खाने में जरूर शामिल कर लें।

Winer Superfood- India TV Hindi
सर्दियों के सुपरफूड Image Source : INDIA TV

सर्दियों में इम्यूनिटी काफी कमजोर हो जाती है। सर्दी-जुकाम और दूसरे इंफेक्शन शरीर को परेशान करते हैं। ऐसे में आपको शरीर को गर्म रखने वाले फूड अपनी डाइट में शामिल करने चाहिए। दरअसल, ठंड में सर्दी-जुकाम, बुखार-खांसी की शिकायत आपकी सेहत का मिजाज बिगाड़ सकती है। ठंड से बचने के लिए सिर्फ गर्म कपड़े ही काफी नहीं है, बल्कि डाइट में भी गर्म चीजों को शामिल करें। खाने-पीने को लेकर बरती गई लापरवाही आपकी सेहत पर भारी पड़ सकती है। इसलिए आपको डाइट में इन 5 विंटर सुपरफूड को जरूर शामिल करना चाहिए। इनके सेवन से शरीर अंदर से गर्म रहेगा।

  1. तिल- सर्दियों के सुपरफूड में तिल सबसे अहम हैं। ठंड में तिल का सेवन करने से शरीर में गर्मी आती है। तिल खाने से फाइबर, विटामिन-ई, कैल्शियम, प्रोटीन और अन्य पोषक तत्व शरीर को मिलते हैं। इससे सर्दियों में होने वाली बीमारियों से बचा जा सकता है। तिल खाने से पाचन शक्ति मजबूत होती है और शरीर अंदर से गर्म रहता है।
  2. खजूर- विंटर सुपरफूड में खजूर को भी शामिल किया जाता है। रोजाना खजूर खाने से शरीर गर्म रहता है। खजूर के सेवन से शरीर को विटामिन-ए, विटामिन-बी, कैल्शियम, पोटैशियम और दूसरे कई विटामिन मिलते हैं। खजूर गर्म होता है इसके सेवन से शरीर को भरपूर एनर्जी मिलती है। खजूर सर्दियों में जरूर खाना चाहिए।
  3. अंडे- ठंड में गर्मागरम अंडे खाने में तो टेस्टी लगते ही हैं साथ ही शरीर को गर्म भी रखते हैं। रोजाना 1-2 अंडा जरूर खाएं। अंडे में प्रोटीन, विटामिन डी और विटामिन बी 12 पाया जाता है। सर्दियों में अंडा खाने से शरीर को गर्म रखने में मदद मिलती है। आप नाश्ते में अंडा खा सकते हैं। या फिर अंडे से बनी दूसरी डिश खा सकते हैं।
  4. गुड़- सर्दियों में शरीर को गर्म रखने के लिए गुड़ का सेवन जरूर करें। गुड़ में भरपूर मात्रा में आयरन, जिंक, कैल्शियम, फॉस्फोरस होता है। गुड़ खाने से शरीर को एंटी ऑक्सीडेंट मिलते हैं, जिससे इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। सर्दी-जुकाम से बचने के लिए गुड़ खा सकते हैं।
  5. अदरक- ठंड में अदरक वाली चाय न सिर्फ पीने में स्वाद लगती बल्कि ये सेहतमंद भी रखती है। अदरक में एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी तत्व पाए जाते हैं जो शरीर को बीमारियों से दूर रखने में मदद करते हैं। अदरक का सेवन करने से सर्दी जुकाम दूर रहता है। अदरक खाने से शरीर गर्म बना रहता है।

Powerfood: सर्दियों में बादाम खाने का सही तरीका, जानिए कब और कितनी मात्रा में खाने से मिलता है सबसे ज्यादा फायदा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।