1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. Women's Equality Day:महिला समानता दिवस पर स्वामी रामदेव से जानें कैसे रखें खुद का ज्यादा ख्याल, बस इन बातों का रखें ध्यान

Women's Equality Day:महिला समानता दिवस पर स्वामी रामदेव से जानें कैसे रखें खुद का ज्यादा ख्याल, बस इन बातों का रखें ध्यान

 Written By: Pankaj Kumar, Edited By: Poonam Shukla
 Published : Aug 26, 2022 09:34 am IST,  Updated : Aug 26, 2022 01:21 pm IST

हर एक शख्स की तरक्की के पीछे एक औरत होती है। वो मां बहन बीवी या दोस्त कोई भी हो सकती है और ये सच हर घर हर दफ्तर की है। इस दुनिया को खुशनुमा बनाने में महिलाओं का बडा योगदान है।

स्वामी रामदेव- India TV Hindi
स्वामी रामदेव Image Source : स्वामी रामदेव

Women's Equality Day: वो जन्म देती है वो मुसीबतों से बचाती है। वो आगे बढ़ाती है। वो औरत कहलाती है हर एक शख्स की तरक्की के पीछे एक औरत होती है। वो मां बहन बीवी या दोस्त कोई भी हो सकती है और ये सच हर घर हर दफ्तर की है। इस दुनिया को खुशनुमा बनाने में महिलाओं का बडा योगदान है। अरे वाह आप तीन-तीन महिलाओं के बीच आज बड़ी अच्छी बातें कर रहे हैं। वैसे विमेंस इक्वलिटी डे भी तो है, लेकिन हकीकत अब भी कोसों दूर है। महिलाओं की जिंदगी में बहुत कुछ बदलना अभी भी बाकी है। चाहे मुद्दा सेहत से जुड़ा ही क्यों ना है। ऑफिस की जिम्मेदारी हो या फिर घर में किचन संभालना मां-पत्नी-बहन-बेटी का रिश्ता निभाने के साथ महिलाएं बच्चों के लिए कभी टीचर बनती हैं तो बीमारी में इनहाउस डॉक्टर।

दुःख इस बात का है कि हर किसी का ख्याल रखने वाली महिलाएं जिम्मेदारियों के बोझ में अपनी सेहत के साथ ही समझौता करने लगती हैं और उससे भी बड़ी बात वो अपनी बिगड़ती हेल्थ के बारे में किसी को बताना भी नहीं चाहती। इसका सीधा असर उनकी सेहत पर पड़ता है। WHO की रिपोर्ट पर गौर करें तो बेहद चौकाने वाली है। भारत में महिलाओं की औसत उम्र पुरुषों के मुकाबले 4 साल ज्यादा है, लेकिन सेहत के लिहाज से वो पुरुषों से पीछे हैं। मतलब ये कि वो जीती तो ज्यादा हैं, लेकिन घुट-घुटकर दर्द और बीमारी में। देश में करीब 40% महिलाएं किसी ना किसी लाइफस्टाइल डिजीज की दवा ले रही हैं। बड़े शहरों में 18 से 35 साल की महिलाएं हाइपरटेंशन,मोटापा,डायबिटीज से जूझ रही हैं। 

अमूमन 40 साल के बाद महिलाओं में कैल्शियम की कमी तो हो ही जाती है। इतना ही नहीं,भारत में लगभग 56 परसेंट महिलाएं एनिमिक हैं और चार करोड़ से ज्यादा थायराइड की गिरफ्त में। महिलाओं की क्वालिटी ऑफ लाइफ बेहतर करने की और ये संकल्प लेने के लिए आज से बेहतर दिन नहीं हो सकता। कोई शक नहीं की भारत में महिलाओं को समान वेतन, संपत्ति, मदरहुड प्राइवेसी जैसे तमाम राइट्स हैं, लेकिन सबसे पहले जरूरी है सेहत में बराबरी करने की। आज हम महिलाओं से भी अपील करेंगे कि सबका ख्याल रखने के साथ-साथ वो अपना भी ख्याल रखें। रेगुलर हेल्थ चेकअप कराएं। टाइम पर खाएं। अच्छी डाइट लें।

yoga for long life: लंबी उम्र व जवान रहने के लिए योग है जरूरी, स्वामी रामदेव से जानिए सेहतमंद रहने के उपाय

 लंबी उम्र पर WHO की रिपोर्ट 

  1. महिलाएं लंबा जीती हैं   
  2. पुरुषों के मुकाबले 4 साल ज्यादा उम्र  
  3. सेहत के लिहाज से पुरुषों से पीछे 

घर-दफ्तर की ज़िम्मेदारी  औरतों की सेहत बिगड़ी  

  1. 52% सेहत पर ध्यान नहीं देती
  2. 67% हेल्थ प्रॉब्लम पर बात नहीं करती 

महिलाओं की सेहत बिगड़ी  

  1. 40% लाइफस्टाइल डिजीज की दवा लेती हैं 
  2. 18-35 साल में  मोटापा,बीपी-शुगर
  3. 40 साल के बाद कैल्शियम की कमी

 महिलाओं की बढ़ती परेशानी  

  1. 56% महिलाएं हैं एनिमिक
  2. 4 करोड़ महिलाओं को थायराइड 

21 की उम्र के बाद चेकअप कराएं 

  1. पैप स्मीयर टेस्ट 
  2. सर्वाइकल कैंसर की जांच 
  3. हार्मोनल टेस्ट
  4. थायराइड टेस्ट 
  5. शुगर टेस्ट

40 की उम्र के बाद  चेकअप कराएं 

  1. साल में 1 बार मेमोग्राफी
  2. ब्रेस्ट कैंसर की जांच 
  3. पैप स्मीयर टेस्ट 

45 की उम्र के बाद 

  1. चेकअप कराएं 
  2. बोन मिनरल डेंसिटी टेस्ट 
  3. हड्डी की जांच 

कैल्शियम की कमी 

  1. ऑस्टियोपोरोसिस
  2. कमजोरी
  3. आर्थराइटिस
  4. दांत कमजोर 
  5. डिप्रेशन
  6. स्किन प्रॉब्लम

कैल्शियम के लिए क्या खाएं 

  1. दूध 
  2. बादाम
  3. ओट्स
  4. बीन्स 
  5. तिल 
  6. सोया मिल्क

आयरन की कमी

  1. एनीमिया
  2. सिरदर्द 
  3. थकान 
  4. चक्कर 
  5. सांस लेने में दिक्कत
  6. झड़ते बाल

आयरन के लिए क्या खाएं 

  1. पालक
  2. चुकंदर 
  3. गाजर 
  4. ब्रॉकली
  5. मटर
  6. अनार

PCOD के लिए क्या करें ? 

  1. जंक फ़ूड बंद करें       
  2. एलोवेरा पीएं
  3. वजन कंट्रोल करें 
  4. चाय-कॉफी कम पीएं 
  5. दालचीनी लें

थायराइड के लिए क्या करें ? 

  1. कपालभाति करें
  2. सिंहासन फायदेमंद 
  3. खट्टी चीजें ना खाएं
  4. तला-भुना ना खाएं 
  5. कुछ देर धूप में बैठें

ताड़ासन

  1. ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होता है
  2. घुटने, टखने मजबूत बनते हैं
  3. दर्द-थकान मिटाने में मददगार
  4. रोज अभ्यास से लंबाई बढ़ती है 
  5. दिल को मजबूत बनाता है

तिर्यक ताड़ासन

  1. शरीर लचीला रहता है
  2. वजन घटाने के लिए कारगर
  3. ये आसन लंबाई बढ़ाता है 
  4. दिल को मजबूत बनाता है
  5. रोज करने से शरीर काफी लचीला होता है
  6. कमर की चर्बी पूरी तरह खत्म हो जाती है
  7. कद बढ़ाने में भी मदद मिलती है
  8. वजन घटाने में मदद मिलता है
  9. मन को शांत रखने में सहायक

बीमारी कंट्रोल

  1. रोजाना अंकुरित मेथी खाएं 
  2. रोज गिलोय का काढ़ा पीएं
  3. तुलसी से होगी शुगर कंट्रोल 
  4. दालचीनी से डायबिटीज कंट्रोल 

डायजेशन के लिए 

  1. बेल का पाउडर खाली पेट लें
  2. व्हीट ग्रास-एलोवेरा जूस लें 
  3. हल्का खाना खाएं,समय पर खाएं
  4. मिर्च-मसाला,तला-भुना कम खाएं
  5. डाइट में दूध या दही-छाछ जरूर लें 
  6. सौंफ,अजवाइन का गुनगुना पानी पीएं 
  7. बेल का पाउडर बनाकर लें
  8. व्हीट ग्रास-एलोवेरा जूस लें 
  9. हल्का खाना खाएं
  10. खाना समय से खाएं 
  11. मिर्च-मसाले कम खाएं
  12. कुटजघन वटी और चित्रकादिवटी 
  13. 2-2 गोली खाने के बाद लें 
  14. सौंफ, धनिए का पानी पिएं 

 

क्या आप बढ़ते मोटापे को करना चाहते हैं कम?  स्वामी रामदेव से जानिए इस समस्या से निजात पाने का बेहतरीन उपाय

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।