1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. World Brain Tumor Day: सिर में होने वाला ये दर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं है, डॉक्टर से जानिए क्या लक्षण नजर आते हैं?

World Brain Tumor Day: सिर में होने वाला ये दर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं है, डॉक्टर से जानिए क्या लक्षण नजर आते हैं?

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Jun 08, 2025 11:04 am IST,  Updated : Jun 08, 2025 11:04 am IST

World Brain Tumor Day: सिरदर्द बहुत सामान्य है और कई कारणों से हो सकता है लेकिन , सिरदर्द ब्रेन ट्यूमर का एक आम लक्षण हो सकता है, खासकर यदि यह लंबे समय तक चले।

विश्व मस्तिष्क ट्यूमर दिवस- India TV Hindi
विश्व मस्तिष्क ट्यूमर दिवस Image Source : INDIA TV

सिरदर्द बहुत सामान्य है और कई कारणों से हो सकता है लेकिन , सिरदर्द ब्रेन ट्यूमर का एक आम लक्षण हो सकता है, खासकर यदि यह लंबे समय तक चले। दुनिया में हर साल लगभग 8 लाख लोग ब्रेन कैंसर से जान गवांते हैं। भारत में भी हर साल तकरीबन 50 हजार केसेज सामने आते हैं। ऐसे में पीएसआरआई अस्पताल में एसोसिएट डायरेक्टर, डॉक्टर अमिताभ गुप्ता बता रहे हैं कि ब्रेन ट्यूमर होने पर सिर दर्द के अलावा और कौन से लक्षण नज़र आते हैं?

ब्रेन ट्यूमर से होने वाले सिरदर्द में नज़र आते हैं ये लक्षण

ब्रेन ट्यूमर से होने वाला सिरदर्द अक्सर माइग्रेन या तनाव सिरदर्द से अधिक गंभीर होता है। कुछ मामलों में, सिरदर्द ब्रेन ट्यूमर का पहला लक्षण हो सकता है। खासतौर पर अगर सुबह उठने के बाद भी तेज सिर दर्द हो रहा है तो यह भी ब्रेन ट्यूमर का एक बड़ा संकेत हो सकता है। यदि आपको पहले कभी सिरदर्द नहीं हुआ है या आपको ऐसा नया सिरदर्द हो रहा है जो पहले से अलग है।

इसके अलावा दिखते हैं ये लक्षण

  • उल्टी होना: कुछ मामलों में, ब्रेन ट्यूमर के कारण लगातार जी मिचलाता है और उल्टी जैसा महसूस होता है। खासकर यह सुबह के समय होता है और फिर तेज सिरदर्द शुरू हो जाता है।ऐसा इसलिए हो सकता है क्योंकि ट्यूमर बढ़ने के साथ खोपड़ी में दबाव बढ़ा रहा है या यह मस्तिष्क के उस क्षेत्र में बढ़ रहा हो सकता है जो मतली को प्रभावित करता है।

  • रोशनी संबंधी समस्याएं: ब्रेन ट्यूमर होने पर आंखों से जुड़ी समस्याएं होने लगती हैं। और लोगों को धुंधला दिखना या डबल दिखने लगता है। आंखों में दर्द या असामान्य महसूस होना साथ ही आंखों की रोशनी कमजोर होने लगती है 

  • दौरा पड़ना: अगर आपको पहले कभी दौरे नहीं पड़े हों और अचानक से दौरे पड़ने लगें, तो यह एक महत्वपूर्ण संकेत हो सकता है, खासकर वयस्कों में। दौरे हल्के से लेकर गंभीर हो सकते हैं।

  • कम सुनाई देना: ब्रेन ट्यूमर के कारण सुनने में कठिनाई और कानों में अजीब शोर (टिनिटस) हो सकता है। यह ट्यूमर श्रवण तंत्रिका पर दबाव डाल सकता है, जिससे सुनने की क्षमता में कमी या कान में बजने जैसी आवाजें आ सकती हैं

  • लकवा मारना: कुछ ब्रेन ट्यूमर लकवा या पक्षाघात का कारण बन सकते हैं। यदि ट्यूमर मस्तिष्क के उस हिस्से पर दबाव डालता है जो मांसपेशियों को नियंत्रित करता है, तो इससे कमजोरी या पक्षाघात हो सकता है। 

इसके अलावा भी कई लक्षण जैसे हार्मोनल इंबैलेंस, ज्यादा सर्दी या ज्यादा गर्मी लगना या भूख कम लगना या भूख ज्यादा लगना या आपके जो मेंस्ट्रूअल साइकिल है उसका डिस्टरबेंस हो और वजन एकदम से कम होना भी इसके संकेतों से हैं। अगर आपको ये लक्षण अपने शरीर में ज़्यादा दिखने लगे तो आप एक बा न्यूरो डॉक्टर या न्यूरो सर्जन से संपर्क ज़रूर करें ताकि इसका तुरंत उपचार या इलाज हो सके क्योंकि यह उपचार किया जाने वाली बीमारी है। 

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

 
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।