1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. मुंह में बार-बार छाले होने से हैं परेशान, ये 5 आसान घरेलू नुस्खे अपनाने से मिलेगा आराम

मुंह में बार-बार छाले होने से हैं परेशान, ये 5 आसान घरेलू नुस्खे अपनाने से मिलेगा आराम

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 31, 2021 11:18 pm IST,  Updated : Jan 31, 2021 11:18 pm IST

मुंह में छाले संक्रामक वायरस के कारण होते हैं। इसे 'हर्पीस सिम्पलेक्स वायरस' कहा जाता है। छाले बहुत ही ज्यादा तकलीफदेह होते हैं।

MOUTH ULCERS - India TV Hindi
MOUTH ULCERS  Image Source : INSTAGRAM/GOODBYEMOUTHULCERS

मुंह में छाले होना आम बात है। इसके बहुत से कारण हो सकते हैं। मुंह में होने वाले छालों को कोल्ड सोर, अल्सर या तालू में होने वाला घाव भी कहा जाता है। ये एक ऐसा घाव होता है जो आमतौर पर जीभ, होंठों और उसके आसपास मुंह के अंदर ही होते हैं। वैसे तो ये अल्सर बहुत छोटे होते हैं, लेकिन दर्दनाक होते हैं।  

Healthy Eating: आप भी खाते हैं रात के बचे हुए चावल, चिकन या अंडे? भूलकर भी ना खाएं ये 5 फूड्स

दरअसल, ये एक तरह के संक्रामक वायरस के कारण होते हैं। इस वायरस को 'हर्पीस सिम्पलेक्स वायरस' कहा जाता है। छाले वाले जगह को बहुत ही साफ-सफाई से रखना पड़ता है। ऐसा ना करने पर छालों से निकलने वाले तरल के माध्यम से ये एक जगह से दूसरी जगह फैल सकते हैं। इसे नैचुरली ठीक होने में कई बार दो-तीन सप्‍ताह भी लग जाते हैं।

मुंह के किसी भी भाग जैसे जीभ, अंदरूनी गाल, मसूड़ों और होंठों पर यह हो सकते हैं। इन छालों की वजह से खाने और पीने में द‍िक्कत होती है। यह कुछ भी खाने-पीने पर तेज जलन का अहसास करा सकते हैं। जीभ या होंठ पर होने की स्थि‍ति में यह बोलने के दौरान भी दर्द का अहसास करा सकते हैं। आज हम आपको बताएंगे कुछ आसान घरेलू उपाय जिन्हें अपनाने से आपको राहत मिल सकती है।

HONEY
Image Source : INSTAGRAM/3SL_ALQURAISHIHONEY 

खून की कमी को दूर करने में बेहद कारगर है लाल पत्तागोभी, ऐसे करें इस्तेमाल

मुंह के छाले के लिए फायदेमंद है शहद  

शहद मुंह के छालों से राहत दिलाने में मददगार हो सकता है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो मुंह के छालों को दूरकर दर्द में राहत दिला सकते हैं। 

रात को सोने से पहले लगाएं देसी घी

छाले होने पर घी लगाने से काफी आराम मिलता है। इसका एक फायदा ये भी है कि घी लगाने से आपको जल्द नहीं होता। रात को सोने से पहले देसी घी को छाले पर लगाएं। सुबह तक छालों में आराम मिल सकता है। 

COCONUT OIL
Image Source : INSTAGRAM/CORE_SPIRIT COCONUT OIL 

छालों के लिए कारगर है नारियल तेल   

नारियल तेल सूजन को कम करने में मदद करेगा। मुंह के छालों से जल्दी राहत पाने के लिए नारियल तेल को दिन में 3-4 बार इसे दोहराएं। इससे आपको काफी आराम मिल सकता है। 

एप्पल साइडर विनेगर से करें गरारे 

एप्पल साइडर विनेगर मुंह के छालों के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। एक कप एप्पल साइडर विनेगर में आधा कप पानी मिलाएं। इससे गरारे करें। ऐसा करने से आपको राहत मिल सकता है।   

ICE CUBES
Image Source : INSTAGRAM/MILLA_FACE ICE CUBES 

छाले पर रगड़ें बर्फ का टुकड़ा 

कभी-कभी छाले में ज्यादा जलन होता है। ऐसे में छाले पर ठंडी चीजों से आराम मिलता है। अगर आपको भी ऐसी समस्या आ रही है तो बर्फ का टुकड़ा लें और उसे छाले पर रगड़ें। इससे आराम मिल सकता है। 

आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए अपनाएं ये आयुर्वेदिक नुस्खे, कुछ ही दिनों में उतर जाएगा चश्मा

अगर इन उपायों से आपके मुंह के छाले ठीक नहीं होते तो डॉक्टर से सलाह लें। किसी भी घरेलू नुस्खे का प्रयोग करने से परेशानी हो रही हो तो उसे नजरअंदाज ना करें। ऐसा करने से आपकी परेशानी और भी ज्यादा बढ़ सकती है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।